गर्म पानी में मिलाइए 1 चम्मच सौंफ, फायदे जानकर आज से ही पीना शुरू कर देंगे

गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ मिलाइए, इसके बाद इसके फायदे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए इसकी कुछ खास बातों के बारे में आपको बता देते हैं।

New Delhi, Mar 27: भारत में लोग खाना खाने के बाद सौंफ खाते हैं। ये मुंह को ताजा करता है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं सौंफ में कई खास बातें हैं। इसमें आपको पोटेशियम, कॉपर, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीज पाया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि गर्म पानी में सौंफ मिलाकर पीने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं। जानिए ये खास और बड़ी बातें।

ये हैं खास बातें
सौंफ में आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी होता है। सौंफ के पानी को दो तरीके से तैयार किया जा सकता है। गर्म पानी में सौंफ को थोड़ी देर के लिए रखें। इसके बाद इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रातभर के लिए रखें और सुबह छानकर पी लें। इसके बारे में कुछ खास बातें हैं।

गैस की परेशानी से छुटकारा
सौंफ आयुर्वेद के मुताबिक ठंडी तासीर वाली होती है। इसलिए गर्मी में इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है। सौंफ गैस की समस्या से छुटकारा दिलाती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। सौंफ में कैल्शियम, आयरन, सोडियम और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसकी सुगंध भी बहुत अच्छी होती हैं।

ताजगी का अहसास
सौंफ की सुंगध ताजगी का एहसास कराती है इसलिए इसका उपयोग भारत मे माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता रहा है। फाइबर्स की उच्च मात्रा इसे पेट रोग का अचूक इलाज बनाती है।  वेट कम करने में सौंफ का पानी बहुत मदद करता है। यह अच्छा फैट बर्नर माना जाता है। खाली पेट सौंफ का पानी पीने से तेजी से वेट लॉस होता है। इसका असर 15-20 दिन में ही दिखने लगता है।

ये भी हैं बड़े फायदे
सौंफ एक मूत्रवर्धक के रूप में काम करता है, नियमित आधार पर सौंफ की चाय पीने से शरीर के अतिरिक्त तरल पदार्थ को फ्लश किया जा सकता है। सूजी हुई आँखों की सूजन कम करने के लिए आप अपने आंखों के नीचे आप सौंफ की कड़क चाय लगा सकते हैं। इसमें डीएफोरेटिक गुण होते हैं जो पसीने को उत्तेजित करते हैं। इसके अलावा भी खास बात हैं।

मोटापे के लिए सही आहार
सौंफ मोटापे का मुकाबला करने के लिए सही आहार है। ये भूख को कम कर देता है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे हम जरुरत से ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं। ताजा सौंफ के बीज एक प्राकृतिक वसा नाशक के रूप में कार्य करती है। ये पाचन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, एक मूत्रवर्धक होने के नाते, सौंफ़ पानी के अवधारण को कम करने में मदद करता है।

इस तरह से होगा काम
सौंफ़ कोलोन कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में अत्यंत मददगार है क्योंकि ये बृहदान्त्र से कैंसरजनित विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इस जड़ी-बूटी में एनेथोल नामल एक उत्तम एंटी-इंफ्लेमेटरी फायटोनुट्रिएंट पाया जाता है, जो शरीर पर कैंसर विरोधी प्रभाव डालता है। इस गर्म पानी में मिलाकर पीना चाहिए। कई फायदे होंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=88XZ6O7BQrA