डिप्रेशन से दूर रहना है तो, रोजाना अंगूर खाइए, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा

अगर आप डिप्रेशन के शिकार हैं, तो आपको रोजाना अंगूर खाने चाहिए। एक नई रिसर्च में शोधकर्ताओं ने कुछ खास बातें बताई हैं। आप भी जानिए।

New Delhi, Feb 06: क्या आप जानते हैं कि अंगूर की बदौलत आप डिप्रेशन जैसी बीमारियों से दूर रह सकते हैं ? क्या आप जानते हैं कि अंगूर कई मायनों में आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ा खजाना साबित हो सकता है। जी हां हाल ही में एक नई रिसर्च की गई है। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने कुछ खास बातें बताई हैं। आप भी जानिए और समझिए इन खास बातों को।

शोधकर्ताओं ने बताई बड़ी बात
शोधकर्ताओं का कहना है कि खाने में अंगूर को शामिल करने से दिमाग के स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ता है। इसके साथ ही अंगूर रहित आहार का सेवन करने वालों को निराशा और हताशा जैसी परेशानियों को लेकर चिकित्सकों की सलाह लेनी पड़ती है। ऑनलाइन ‘नेचर कम्यूनिकेशंस’ नाम की पत्रिका में इस शोध को प्रकाशित किया गया है ।

अंगूर से हताशा कम होती है
इस शोध के नतीजे बताते हैं कि अंगूर से कई पोषक तत्व आपके शरीर को मिलते हैं। इससे हताशा कम होती है। इंसान डिप्रेशन से बाहर आ सकता है। इकाह्न स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रफेसर गियूलियो मारिया पसिनेत्ती का कहना है कि इससे निराशा और चिंताग्रस्त लोगों का इलाज संभव हो पाएगा।’ उन्होंने इसके अलावा भी इसके बारे में कुछ खास बातें बताई।

इलाज में सबसे ज्यादा मददगार
शोधकर्ताओं का कहना है कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल इंसान के शरीर में तनाव प्रेरित करने वाले तत्वों को दूर करता है। अंगूर इस रोग के इलाज में प्रभावी साबित हो सकता है। शोध में इसका इस्तेमाल चूहे पर किया गया। खास बात ये है कि इसका नतीजा सकारात्मक आया। इसलिए आप भी रोजाना अंगूर खाएं।

ये हैं अंगूर के फायदे
अब आपको अंगूर के कुछ और भी फायदे बताते हैं। सिरदर्द में अंगूर खाना बहुत फायदेमंद होता है़। इसके अलावा काले अंगूर का रस पीने से दिल के रोगों में फायदा होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के लिए भी अंगूर फायदेमंद माना गया हैं।काली मिर्च और नमक को अंगूर में डालकर खाने से कब्ज रोग से छुटकारा मिल जाता है।

शरीर के रोगों को दूर करता है अंगूर
इसके साथ ही अंगूर के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर में खून बढ़ता हैं। अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा 15-20 अंगूरों को पानी में भिगोकर सुबह उठकर खाने से पेट की गर्मी ठीक हो जाती है। साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि चेचक रोगियों के लिए अंगूर का रोजाना सेवन करना  बहुत फायदेमंद होता है।

याददाश्त बढ़ाता है अंगूर
इसके साथ ही डॉक्टर्स बताते हैं कि अंगूर खाने से हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। इसके अलावा अंगूर खाने से फोडे और फुन्सियों को सुखाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढता है। अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता हैं। अंगूर खाने से हमारे चेहरे में निखार और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। नई रिसर्च में ये फायदेमंद बातें बताई गई हैं।