इस ड्राई फ्रूट को हल्के में मत लेना, ये हर बीमारी का अचूक इलाज है !

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो भारत में हर जगह पाया जाता है और हर मौसम में पाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि किशमिश में हर बीमारी का अचूक इलाज है।

New Delhi, Feb 14: सूखे फलों में किशमिश को बेहद की शानदार और भरपूर गुणों से भरा कहा जाता है। किशमिश का मीठा स्वाद हर किसी को बेहद पसंद है। इसे हम कच्चा भी खा सकते हैं और हर तरह के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते है। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि इस ड्राई फ्रूट में कितने चमत्कारिक गुण छुपे हैं।

शुगर का सबसे बेस्ट इलाज
जी हां अगर आपको शुगर है तो इसे कंट्रोल करने में किशमिश बड़ी भूमिका निभाता है। दरअसल शुगर के मरीज जब खाना खाते हैं तो उनका इंसुलिन का लेवल एकदम से बढ़ता है। लेकिन किशमिश हमारे शरीर द्वारा शुगर लेने की प्रोसेस को और बेहतर बनाता है। किशमिस इंसुलिन लेवल को बढ़ाने वाले ह्रामोंस को स्थिर करता है। ये खानपान पर कंट्रोल रखता है।

बुखार का रामबाण इलाज
इस फल में फेनॉलिक नाम का एक पौषक तत्व पाया जाता है। ये पोषक तत्व अपने आप में एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें सारे एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। बुखार के दौरान किशमिश को भिगा लें और कुछ घंटे बाद इन्हें खा लें। बुखार से लड़ने में किशमिश बेहद ही कारगर और फायदेमंद साबित होता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

एनीमिया से लड़ता है
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अगर आपको खून की कमी से बचना है तो रोजाना किशमिश खाएं। किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसकी मदद से एनीमिया के उपचार के लिए फायदा मिलता है। इस सूखे फल में विटामिन बी और कॉपर भी पाया जाता है जो नया खून और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।

हड्डियों को करे मजबूत
हड्डियों के लिए कैल्शियम जरुरी है। किशमिश में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। ये हड्डियों में कैल्शियम की कमी पूरी करके हड्डिया मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसमें बोरोन भी पाया जाता है। ये महिलाओ में ऑस्टियोपोरोसिस नाम के हड्डियों के रोग होने से रोकता है। इसमें पोटाशियम भी एक और तत्व है जो हड्डियों और जोड़ो के लिए फायदेमंद है.

दांतों के दर्द में मददगार
हर कोई आज के दौर में अपने दांतों को लेकर भी काफी चिंतित रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दांतों को मजबूत बनाने और दांत के रोगों से बचने के लिए किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश में कैल्शियम होता है जो दांतों के लिए भी लाभदायक है। खास बात ये है कि किशमिश दांतों को ख़राब करने वाले बैक्टेरिया से हमारे दांतों की रक्षा करता है

एसिडिटी से छुटकारा दिलाए
आज के दौर में हर किसी के लिए एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। लेकिन इस ड्राई फ्रूट में एसिडिटी को मिटाने वाले गुण मौजूद हैं। किशमिश को पोटैशियम और मैग्नीशियम का जबरदस्त स्रोत कहा जाता है। ये एसिडिटी कम करने में गजब का काम करते है। इसलिए जिन लोगो को एसिडिटी की समस्या है वो किशमिश को अपने आहार में शामिल जरुर करें।
https://www.youtube.com/watch?v=PN1yj31_6Hk