आप जिंदगी में कमजोर नहीं पड़ेंगे, अगर इसे रोजाना एक चुटकी खाएंगे!

जी हां आज हम आपको एक ऐसी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजान अगर आप एक चुटकी इस्तेमाल करेंगे तो कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे।

New Delhi, Mar 03: अगर आप रोजाना एक चुटकी इसका इस्तेमाल करेंगे, तो कभी भी कमजोर नहीं पड़ेंगे। हम बात कर रहे हैं शिलाजीत की। इसका इस्तेमाल ही इतना लाभदायक है कि आप हर दिन खुद को तरो-ताज़ा महसूस कर सकते हैं। अंदरूनी ताकत से लेकर, तनाव भगाना, मस्तिष्क को तेज और पोषण देना, शुगर, हाई कबीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल स्तर और एनीमिया जैसी बीमारियों का ये बेजोड़ इलाज है।

डायबिटीज में राहत
ये बात तो आप जानते ही होंगे कि दुनियाभर में आधे से ज्यादा लोग डायबिटीज की बीमारी से परेशान हैं। शिलाजीत खून में ग्लूकोज़ के स्तर को नियंत्रित करता है। इस वजह से इसे मधुमेह विनाशक कहा गया है। ये हृदय को मज़बूत बनाता है और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। ये शरीर से थकान को दूर करता है और नई ऊर्जा का संचार करता है।

हाई बीपी को कम करता है
हाई बीपी एक तरह से हृदय रोग ही है, जो बड़ी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस वजह से इंसान  दिल की बीमारी से परेशान हो सकता है। यहां तक कि हाई बीपी कई बार मौत की भी वजह बन जाता है। शिलाजीत के सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। इसके साथ ही इसके कुछ ऐसे फायदे हैं कि आप खुद हैरान रह जाएंगे।

हाई कोलेस्ट्रोल में मददगार
हाई कोलेस्ट्रोल आज के वक्त में बड़ी परेशानी बन रहा है। इस वजहसे आप दिल के दौरे यानी हार्ट अटैक के भी शिकार हो सकते हैं। शिलाजीत की मदद से आप अच्छा कोलेस्ट्रोल का लेवल अपने शरीर में बना सकते हैं। इसके साथ ही शिलाजीत के जरिए आप एनीमिया से दूर हो सकते हैं। एनीमिया यानी खून की कमी, इससे शरीर में थकान आती है। सांस लेने में समस्या होती है और चक्कर भी आते है।

याददाश्त बढ़ाता है
इसके साथ ही शिलाजीत का एक और जबरदस्त फायदा है। इसके सेवन से आपका दिमाग तेज होता है और याददाश्त की क्षमता बढ़ जाती है। शिलाजीत स्मरण-शक्ति यानी याददाश्त को बढ़ावा देता है। ये दिमाग को पोषित करता है। साथ ही दिमाग से टेँशन दूर कर एकाग्रता लाने में मदद करता है। विद्यार्थियों के लिए ये शानदार औषधि है।

जोड़ों के दर्द में राहत
आज के दौर में कई लोग गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान है। इसका दर्द बेहद की पीड़ा देता है। लेकिन अगर आप इस दर्द में शिलाजीत का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत फायदा मिलेगा। जी हां शिलाजीत जोड़ो के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके अलावा शिलाजीत की मदद से जोड़ों की अकड़न दूर हो सकती है और मजबूत बनाए जा सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें
लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि शिलाजीत का ज्यादा सेवन ना करें। डॉक्टर और आयुर्वेदाचार्यों की सहाल पर ही इसका एक चुटकी सेवन किया जाता है। इसका सेवन ज़्यादा मात्रा में करने से आयरन से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। गर्भावस्था में इसका सेवन डॉक्टर से पूछ कर ही करना चाहिए। बाज़ार में बिकने वाले नकली शिलाजीत से सावधान रहना चाहिए।