ठंड के मौसम में दो पैग लगाने वाले सावधान, जानलेवा बीमारियां उतार देंगी सारा सुरूर

ठंड के मौसम में अगर आप भी दो पैग लगाने की चाहत रखते हैं, तो आपकी ये चाहत आपके शरीर को जानलेवा बीमारियां दे सकती है। जानिए ये खास बातें।

New Delhi, Dec 20 : सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस बीच कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगता है कि सर्दियों के मौसम में दो पैग मारने से बीमारियां और सर्दी दोनों ही दूर भाग जाती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं बल्कि आपके मन का भ्रम है।  अगर आप सोच रहे हैं कि सर्दियों में रम, वोदका या विह्सकी पीने से आपके शरीर को गर्मी मिलेगी, तो ये भी सोच लीजिए कि आपके शरीर को जानलेवा बीमारियां घेर सकती हैं।

क्या कहती है रिसर्च ?
हाल ही में कुछ बड़े डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस बारे में अपना बयान दिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक पेग लगाने से शरीर कुछ देर के लिए तो गर्म हो जाता है। लेकिन इसके बाद असली समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इससे अचानक बीपी बढ़ने और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी इस बारे में काफी कुछ बातें बताई गई हैं। इस बारे में भी जानिए।

जान को खतरा हो सकता है
डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा करने से जान को भी खतरा हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से परेशान हैं, उनके लिए ये काफी हानिकारक साबित हो सकता है। जी हां डॉक्टर्स के मुताबिक ठंड के मौसम में ऐसे लोगों को शरीर में गर्मी लाने के मकसद से शराब का पेग लगाने से बचना चाहिए। इससे कई खतरे हैं।

एक्सपर्ट्स बताते हैं ये बातें
इसके अलावा भी कई बातें हेल्थ एक्सपर्ट्स के द्वारा बताई गई हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक सर्दियों के मौसम में डायबीटीज, दिल और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इससे शरीर में खून गाढ़ा हो जाता है। खास बात ये है कि धमनियों में सिकुड़न होने लगती है और इस वजह से खून अपनी पूरी रफ्तार से धमनियों में नहीं दौड़ पाता।

ये भी है खास वजह
जब खून शरीर में पूरी रफ्तार से नहीं दौड़ पाता तो इसकी वजह से शरीर में खून का थक्का बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस वजह से डॉक्टरों की सलाह है कि शुगर , बीपी और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को ठंड में तेल और मक्खन से बने खाद्य पदार्थों से भी बचकर रहना चाहिए। अब सवाल ये है कि शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए, इस बारे में भी जानिए।

रोजाना व्यायाम पर फोकस करें
डॉक्टर्स का कहना है कि इस बात की पूरी कोशिश करनी चाहिए कि रोजाना व्यायाम से खुद को वार्मअप करें। खास बात ये है कि सूरज के निकलने के बाद ही आपको मॉर्निंग वॉक पर जाना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर्स साफ तौर पर चेतावनी देते हैं कि बीपी, शुगर और डायबिटीज के मरीजों को शरीर में गर्मी लाने लिए शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।

ठंड में बढ़ते हैं मरीज
इसके अलावा एक रिपोर्ट कहती है कि ठंड में अस्पतालों की ओपीडी में पहले से बीपी और डायबीटीज के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ती है। ये इजाफा करीब 20 फीसदी तक देखने को मिलता है। इसमें कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती तक करना पड़ता है। इस वजह से डायबीटीज, बीपी और हार्ट के मरीजों को हफ्ते में एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

डॉक्टर्स बताते हैं खास बात
इसके साथ ही डॉक्टर्स बताते हैं कि सर्दियों में ज्यादा मेहनत का काम ना करने पर शरीर में पसीना कम ही निकलता है। इस वजह से शरीर से अतिरिक्त नमक नहीं निकल पाता। बीपी बढ़ने की समस्या इस वजह से भी होती है। बताया गया है कि हाई बीपी के मरीजों को नमक का प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। इससे आपके शरीर से जानलेवा बीमारियां कोसों दूर रहेंगी।