दिनभर थकान महसूस होती है, तो समझ जाएं कि आपको ये बीमारी है

अगर आपको दिनभर थकान महसूस होती है, या फिर दिन खत्म होने तक आपकी मीठा खाने की इच्छा जागती है तो समझिए ये गंभीर रबीमारी के लक्षण हैं।

New Delhi, Mar 05: क्या आप दिनभर थकान महसूस करते हैं ? या फिर दिन ख्म होने तक आपकी इच्छा कुछ मीठा खाने की होती है ? तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप किसी गंभीर बीमारी से परेशान होने वाले हैं। हाल ही में हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कुछ खास बातें बताई हैं। इन बातोंम का सीधा सरोकार आपसे ही है। आइए इस बारे में आपको बताते हैं।

डॉक्टर्स ने बताई खास बातें
डॉक्टर कहते हैं कि अगर दिन खत्म होने तक कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है तो कई बीमारियां आपके शरीर को घेरने के लिए तैयार बैठी हैं। इसे डॉक्टर चीनी के नशे का एक सामान्य लक्षण कहते हैं। ये संकेत साफ है कि आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन कर रहे हैं और आपके शरीर में सुन्नता, शुगर, बीपी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

स्वाद ग्रंथियां मर जाती हैं
डॉक्टर्स का कहना है कि ज्यादा चीनी खाने से टेस्ट बड्स मर जाते हैं। यानी स्वाद महसूस करने की क्षमता खत्म हो जाती है। वक्त के साथ ज्यादा चीनी टेस्ट बड यानी स्वाद ग्रंथियों को सुन्न कर देती है। इसलिए मीठे स्वाद के लिए ऐसे लोगों को ज्यादा चीनी खाने की इच्छा होती है। अब जानिए कि इससे आपके शरीर को और क्या बीमारियां हो सकती हैं।

ये बीमारियां हो सकती हैं
चीनी में फाइबर और प्रोटीन बिल्कुल भी नहीं होता है। खास बात ये है कि इसमें सिर्फ कैलरीज होती है। इस वजह से ये शरीर में ज्यादा इंसुलिन को प्रोड्यूज करती है। इंसुलिन एक तरह का हॉर्मोन है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। यानी इतना समझ लीजिए कि ज्यादा चीनी का सेवन आपको मोटापे जैसी बड़ी बीमारी से परेशान कर सकता है।

शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है
इसके अलावा भी डॉक्टर्स ने कुछ खास बात बताई हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक जब आप चीनी खाते हैं तो ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है। बुरे ब्लड शुगर से कॉग्निशन का खतरा होता है। इससे दिमाग खाना खाने के बाद भी शांत नहीं हो पाता है। यानी आपके शरीर को चीनी की लत लग जाती है और इसके बाद बड़ी बीमारियां आपके शरीर को जकड़ लेती हैं।

तुरंत डॉक्टर से सलाह लें
डॉक्टर्स का कहना है कि ज्य़ादा वक्त तक बीमार पड़ना इस बात का साफ संकेत है कि आपको चीनी के सेवन की मात्रा घटानी चाहिए। इसके साथ ही ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में इम्यूनिटी पावर को कमजोर बनाती है और बीमारियों से लड़ने की शरीर की क्षमता को घटाती है। इसलिए ज्यादा चीनी का सेवन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

इस बात का ध्यान रखें
एक और खास बात ये है कि चीनी की वजह से शरीर में सूजन बढ़ जाती है और त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याएं भी बढ़ती हैं। इसके वजह से एग्जिमा, रोससा, तैलीयता, मुंहासे और शुष्कता जैसी समस्याएं होती हैं। चीनी की मात्रा कम करने से इन तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसलिए अगर आपको दिनभर थकान महसूस होती है तो तुरंत चीनी का सेवन कम कर दें।