अगर पेट अंदर करना है, तो सुबह 8 बजे से पहले ये जरूर खाएं, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपना पेट कम करना है, तो आपको बेस्ट रिजल्ट्स के लिए एक खास काम करना होगा। सुबह इसका सेवन जरूर करें।

New Delhi, Feb 27: हर कोई चाहता है कि वो स्लिम और फिट दिखे। इसके लिए लोग तमाम तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए। खास तौर पर अपनी डायट का अगर आपने ध्यान नहीं रखा तो आपको कुछ काम जरूर करने चाहिए। इससे आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे।

फ्लैट टमी पाने के लिए ये करें
दरअसल फ्लैट टमी पाने के लिए हम जिम में कई तरह की कसरत करते हैं। लेकिन आपको यहां ये बात भी जाननी चाहिए कि सिर्फ कसरत करने से ही वजन कम नहीं होता। इसके लिए आपको कुछ और काम भी करने होंगे। एक चीज ऐसी है जिसे अगर आप सुबह 8 बजे से पहले खा लें तो आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए इस बारे में जानिए।

खाने का विशेष ध्यान रखें
खाना वक्त पर खाना चाहिए और इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कैलोरीज और फैट को ध्यान में रखकर फूड सिलेक्ट करने पर ही सही रिजल्ट मिलता है। हम आपको ऐसे 1 फूड के बारे में बता रहे हैं जो आपका पेट कम करने में मदद करेगा। अगर आप इसे रोजाना सुबह 8 बजे के पहले खा लेते हैं तो आपको बहुत जल्द ही पतला पेट मिल जाएगा।

इस तरह का खाना ले
एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स के अनुसार अगर आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी मील ले लेते हैं तो ये लंबे समय तक पेट फुल रखते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी कार्ब और सभी तरह के न्यूट्रिशन वाला ब्रेकफास्ट हमें हर हाल में करना चाहिए। इससे बार- बार भूख नहीं लगती। खास बात ये है कि वजन कंट्रोल में रहता है और टमी पर फैट नहीं बढ़ता।

सुबह नाश्ते में ये जरूर खाएं
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप सुबह के नाश्ते में 8 बजे के पहले 2 उबले अण्डे खाते हैं तो आप फ्लैट टमी पा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें फैट बिलकुल नहीं होता है। ब्रेकफास्ट में अण्डा खाने से हमारा वजन भी कम होता है। अब सवाल ये है आखिर इसे किस तरह से खाना है ? तो जवाब भी जानिए।

उबले अंडे से स्वस्थ रहेगा शरीर
उबले अंडे को आधी चम्मच ऑलिव ऑइल में फ्राई करके खा सकते हैं। ब्रेकफास्ट में अण्डा खाना आपको लंबे समय तक फुल और संतुष्ट महसूस कराता है। इसका मतलब ये हुआ कि ब्रेकफास्ट करने के बाद आपको भूख नहीं लगेगी और आप फालतू चीजें खाने से बच जाएंगे। खास बात ये भी है कि रोजाना सुबह उबला अंडा खाने से आपकी टमी फ्लैट बनेगी।

आसानी से पेट कम होगा
लोग अंडे के पीले हिस्से को खाने से हिचकिचाते हैं। लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं होता। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। खास बात ये भी है कि अंडे को पत्तेवाली सब्जियों के साथ भी खाया जा सकता है। साथ ही इसे व्हीट ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=WDWig3HX6jA