सफेद रंग की प्लेट में खाना ना खाएं, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे !

क्या आप जानते हैं कि सफेद रंग की प्लेट में खाना खाने से क्या होता है ? हाल ही में एक शोध में इस बारे में कुछ बड़ी बातें बताई गई हैं।

New Delhi, Mar 08: वजन घटाने के लिए आपने कई तरह की ट्रिक्स ट्राई की होंगी। लेकिन आप शायद ये बातें नहीं जानते होंगे कि इसे घटाने के एक और शानदार तरीका है। नीली रंग की प्लेट। सफेद रंग की प्लेट नहीं। जी हां हाल ही में डॉक्टर्स और शोधकर्ताओं ने इस बारे में कुछ बातें बताई हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। आइए आपको ये खास बातें बता देते हैं।

नीले रंग की प्लेट
अगर आप नीले रंग की प्लेट में खाना खाते तो आपका वजन तेजी से कम होगा। रिसर्च बताती है कि चटख रंगों वाली प्लेटों में खाना खाने से भूख में कमी आ जाती है। इस वजह से हम खाना कम खाते हैं। नीला और ऐसे ही चटख रंग दिमाग में एक ऐसी तस्वीर तैयार करते हैं जिससे हम खाने से जल्दी संतुष्ट हो जाता हैं। इसके अलावा भी  कुछ और बातें हैं।

वजन तेजी से कम होगा
रिसर्च कहती है कि इस तरह की प्लेट में खाना खाने से आप पेट भरा महसूस करते हैं। नीला रंग एपेटाइट सप्रेसेन्ट होता है। ये भूख को कम कर देता है। हां आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो नीली प्लेट छोटे या मीडियम साइज की होनी चाहिए। थाली के साइज जितनी प्लेट नहीं लेनी चाहिए।

सफेद कलर की प्लेट में ना खाएं
इसके अलावा एक और खास बात ये है कि प्लेट प्लास्टिक की नहीं होनी चाहिए। अब आपको ये भी बता देते हैं कि बाकी रंगों की प्लेट में खाना खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं। सफेद कलर की प्लेट में खाना खाने से मन संतुष्ट नहीं होता है और हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। अगर आप वजमन कम करना चाहते हैं तो सफेद कलर की प्लेट में ना खाएं।

पिंक कलर की प्लेट
रिसर्च कहती है कि पिंक कलर की प्लेट में भी खाना नहीं खाना चाहिए। इसके पीछे एक वजह बताई गई है। इस रंग की प्लेट में खाना खाने से दिमाग संतुष्ट नहीं होता। इसलिए मोटे लोगों को डाइटीशियन नीलेरंग की प्लेट में खाना खाने की सलाह देते हैं। रेड, अोरेंज और यलो कलर की प्लेट भी हम ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसलिए इस तरह की प्लट का सलेक्शन खुद करें।

लाइट ग्रीन कलर की प्लेट
रिसर्च कहती है कि लाइट ग्रीन कलर की प्लेट में भी खाना नहीं खाना चाहिए। इसके पीछे एक वजह बताई गई है। इस रंग की प्लेट में खाना खाने से दिमाग संतुष्ट नहीं होता। कुल मिलाकर कहें तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सफेद रंग की प्लेट में खाना ना खाएं। इससे आप पतला होने के बजाय और भी मोटे होते जाएंगे।

ये भी हैं खास बातें
आज के दौर में हर पांचवा इंसान मोटापे की परेशानी से जूझ रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए लोग तरह तरह के काम करते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका अगर आप ध्यान देंगे तो आप बहुत ही जल्दी अपना वेट लूस कर सकते हैं। इसलिए हम आपको ये बेजोड़ नुस्खे बता देते हैं, जिसे आपको खाना खाते वक्त ध्यान देना चाहिए।