चंद घंटे में ही दूर होगा गले का इंफेक्शन, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कई लोगों को गले में इंफेक्शन की परेशानी होती है, वो कई तरह के इलाज करवाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं, जिनसे चंद घंटों में ही राहत मिल जाती है।

New Delhi, Jan 20: आम तौर पर ये बीमारी सर्दियों में लोगों को ज्यादा परेशान करती है। गले में इंफेक्शन होने अब आम बात हो गई है। पहले तो प्रदूषित वातावरण और फिर उस हवा को सांसों के जरिए अपनी शरीर में घोलने वाले लोगों के लिए ये बड़ी परेशानी बन जाती है। आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिर गले में इंफेक्शन से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे क्या हैं।

ये हैं आयुर्वेद के राज
आयुर्वेद में कुछ ऐसे राज छिपे हैं, जो हर बीमारी को दूर कर देते हैं। यहां तक कि गंभीर से गंभीर बीमारियों का हल आयुर्वेद में छुपा है। धीरे धीरे आयुर्वेद एक बड़े इलाज के रूप में दुनिया के सामने आ रहा है। लेकिन बढ़ती चकाचौंध इसके रास्ते में बाधा है। आइए आपको एक एक कर वो तरीके बताते हैं, जिनसे आप गले में इंफेक्शन से राहत पा सकते हैं।

एक चम्मच नींबू का रस और शहद
गले में इंफेक्शन से राहत पाने का सबसे सही तरीका शहद और नींबू है। जी हां अगर आपको सर्दियों में इसकी परेशानी होती है तो रोजाना एक चम्मच नींबू के रस में शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी। शहद और नींबू का रस गले में बनने वाले इंफेक्शन की ग्रन्थिकाओं को नष्ट कर देता है। इससे आपको काफी राहत मिल सकती है।

बड़े काम की है तुलसी
तुलसी को आयुर्वेद का खजाना कहा गया है। अगर आप गले में इंफेक्शन की बीमारी से जूझ रहे हैं तो एक काम करें। एक बर्तन में 6 से 7 तुलसी की पत्तियां पानी में उबाल लें। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर ठंडा करने के लिए रख दें। अब इस घोल को दिन में दो से तीन बार पीएं। इससे आपके गले को इंफेक्शन से जल्द ही निजात मिल जाती है।

नमक पानी के गरारे
नमक और पानी के गरारे शरीर को और गले को काफी राहत पहुंचाने का काम करते हैं। अगर आप गले में इंफेक्शन की शिकायत से जूझ रहे हैं तो एक गिलास पानी में नमक डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे हल्कज गुनगुना होने के बाद गरारे करें। इससे गले को तुरंतड ही रात मिलती है। ये गले से इंफेक्शन हटाने का जबरदस्त नुस्खा भी कहा जाता है।

नीलगिरी के तेल का राज
सर्दियों में अगर आपके गले में इंफेक्शन हो गया है, तो इसका अचूक उपाय नीलगिरी के तेल के साथ भाप लेना है। जी हां एक बर्तन में दो या तीन गिलास पानी उबाल हैं। इसके बाद इसमें नीलगिरी के तेल की 2 या तीन बूंदे डाल लें। इसके बाद इसकी भाप लें। आप देखेंगे कि आपको गले के इंफेक्शन से काफी राहत मिलेगी। ऐसा दिन में एक बार करें।

लहसुन है बेस्ट इलाज
सर्दियों में अगर गले में इंफेक्शन हो जाए, तो इसका एक और शानदार उपाय है। लहसुन को प्राकृतिक उपचार का बेस्ट जरिया माना गया है। गले में इंफेक्शन होने पर तवे में 4 कलियां लहसुन की सेक लें। इसके बाद दिन भर में इसे खाते रहें। आप पाएंगे कि आपको गले के इंफेक्शन से काफी राहत मिल सकेगी। ये बेस्ट घरेलू नुस्खों में से एक कहा गया है।

ये हैं अदरक के राज
अगर आपके गले में इंफेक्शन है, तो एक कप पानी में अदरक का टुकड़ा मिलाकर उबालें। इसके बाद गुनगुना होने तक इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और पी जाएं। इसके अलावा एक गिलास पानी उबाले और उसमें दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा उबाल लें। गुनगुना होने तक इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें। ये बेस्ट घरेलू नुस्खे कहे गए हैं।