चार तरह के लोग भूलकर भी केला ना खाएं, शरीर को घेर लेंगी जानलेवा बीमारियां

केला हालांकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसे चार तरह के लोगों को कभी भी नहीं खाना चाहिए। इससे जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।

New Delhi, Jan 17: केला खाने वाले लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हेैं लेकिन इसे खाने के कई नुकसान भी हैं, जिनके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। दरअसल केले से आपकजो कई नुकसान भी हो सकते हैं, जो आपको जानलेवा बीमारियां दे सकते हैं। आइए इस बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

हर मौसम में खाएं
केला हर मौसम में खाया जाता है। कुछ कंडीशन्स में इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। सबसे पहले आपको केले के तीन फायदों के बारे में बता देते हैं। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको इसके बाद केला जरूर खाना चाहिए। खास बात ये है कि केले में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम होता है। पौटेशियम से आपको एक ही बार में तुरंत एनर्जी मिलती है।

ये लोग जरूर खाएं
इसके अलावा कहा जाता है कि स्टूडेंट्स को रोज एक केला खाना चाहिए। छात्रों के लिए ये इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे दिमाग की ताकत बढ़ती है और याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा डिप्रेशन होने पर केला खाने से आपको फायदा मिलता है। केले में अमीनो एसिड होता है। इसकी मदद से शरीर में हॉर्मोन का लेवल बैलेंस रहता है और मूड अच्छा होता है।

ये लोग ना खाएं केला
अब आप ये भी जान लीजिए कि किस तरह के लोगों को केला नहीं खाना चाहिए। सबसे पहले इस बात का ध्यान देना चाहिए कि जो मोटे लोग हैं, उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केले में ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। इसे खाने से वजन बढ़ता है। इसलिए जो मोटे लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आप बीमार भी हो सकते हैं।

कमजोर मसल्स वाले ना खाएं
जिन लोगों की मसल्स कमजोर होती हैं, उन्हें भी ज्यादा मात्रा में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां कहा जाता है कि केले में हालांकि सब चीजें आपको मिलेंगे लेकिन इसमें प्रोटीन कम मात्रा में होता है। इससे मसल्स कमजोर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी भी हाल में केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

गैस की समस्या वाले ना खाएं
कहा जाता है कि जिन लोगों को गैस या फिर गैस्ट्रिक की समस्या है, उन्हें किसी भी हाल में केले का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स बताते हैं कि केले में जबरदस्त मात्रा में फ्रक्टोज होता है। फ्रक्टोज के ज्यादा सेवन से गैस की समस्या बढ़ जाती है। इससे पेट में दर्द की भी शिकायत बढ़ जाती है। इसलिए गैस्ट्रिक की समस्या जिन्हें पहले से है, वो केला ना खाएं।

सिरदर्द की शिकायत वाले ना खाएं
जिन लोगों को सिरदर्द की अक्सर शिकायत रहती है, वो भी केला ना खाएं। इसमें जबरदस्त शायरेमिन होता है। इसे खाने से सिरदर्द या फिर माइग्रेन बढ़ जाता है। हालांकि केला खाने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। कहा जाता है कि केला फ्रस्ट्रेशन मिटाने वाला फल भी होता है। हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, इससे आप जानलेवा बीमारियां खुद से दूर सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=uFf2FQmKC1Q