अच्छी सेहत का नया राज, सूरजमुखी के बीजों पर नई रिसर्च, फायदे अनेक

sunflower

सूरजमुखी के तेल का प्रयोग तो आप करते होंगे, लेकिन क्या उसके बीज का प्रयोग किया है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, देखिए कुछ प्रयोग

New Delhi, Jan 01: अच्छी सेहत हजार नियामत के बराबर मानी जाती है, सेहत के बिना आप कुछ नहीं है, आज के दौर में सेहत बनाने के इंस्टेंट तरीके सामने आ रहे हैं. लोगो के पास समय की कमी है, इसलिए वो चाहते हैं कि कुछ ऐसा हो जाए जिस से वो हर समय तंदरुस्त रहें, लेकिन ऐसा नहीं होता है,हा ये जरूर है कि कुछ नए तरीके और वस्तुएं हैं जिनका इस्तेमाल अच्छी सेहत के लिए किया जा सकता है। अब सूरजमुखी के बीज को ही ले लीजिए, ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है इसके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता, धीरे धीरे इसके फायदों के बारे में जानकारी सामने आ रही है। हम भी आपको सूरज मुखी के सेहत पर असर के बारे में बताएंगे।

कई विटामिन और मिनरल होते हैं
सूरजमुखी के बीज पोषण संबंधी गुणों के कारण बहुत फायदेमंद होते हैं, इसके बीज में फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं, इसलिए अपने आहार में इसके बीजों को जरूर शामिल करें। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से इसका सेवन करना आपको फायदा दे सकता है।

भुने हुए बीज
सूरज मुखी के भुने हुए बीज बहुत बढ़िया स्नैक्स साबित हो सकते हैं, आपके आहार में इनको शामिल करें, पौष्टिक होने के कारण ये शरीर में बैलेंस बनाए रखते हैं। सुबह के नाश्ते में इनका सेवन करने से आपको दिन भर के लिए एनर्जी मिल जाती है। खास बात ये है कि ये बहुत ज्यादा गरिष्ठ नहीं होते हैं।

कई प्रयोग हो सकते हैं
सूरज मुखी के बीजों का प्रयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। इसे चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल आदि में डाल सकते हैं। इसके अलावा इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया सकता है। इस से भोजन का स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

सॉफ्ट डिश में भी डाल सकते हैं
सूरजमुखी के बीज खाने में इस्तेमाल करने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है, ऐसा नहीं है कि आपको सोचना पड़े कि इसका प्रयोग किस डिश में किया जाए, आप किसी भी डिश में इसका प्रयोग कर सकते हैं। सॉफ्ट डिश में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके प्रयोग से खाना कुरकुरा हो जाता है।

बीजों का पाउडर
सूरज मुखी के बीज को पीस कर उसका पाउडर भी बनाया जा सकता है, उस पाउडर को आप आटा केक, मफिन और ब्रेड बटर में भी मिलाया जा सकता है। ऐसा करने से उनकी पौष्टिकता बढ़ेगी, साथ ही स्वाद भी लाजवाब हो जाएगा। एक बार आप ये जरूर आजमा कर देखिए।

बीज से बने मक्खन
सूरज मुखी के तेल के बारे में तो आपको पता ही होगा. लेकिन इस से मक्खन भी बन सकता है। बीज का मक्खन बनाने के लिए आपको बीज, समुद्री नमक और शुगर चाहिए। इसे और क्रीमी बनाने के लिए इसमें सनफ्लावर तेल भी मिला सकता है। ये दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। ब्रेड पर सॉस में मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

पोहे में सनफ्लावर का प्रयोग
सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल आप पोहे में भी कर सकते हैं, जो नाश्ते के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये बीज न केवल पोहे का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसे सेहतमंद आहार भी बनाते हैं। ये बीज पोहे को विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स युक्त बनाते हैं। सनफ्लावर के बीज का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है, इस में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।