ज्यादा चाय की चुस्कियां बन रही हैं जानलेवा, सर्वाइकल से जुड़ी खास बातें जानिए

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय की चुस्कियां आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे सर्वाइकल पेन और ज्यादा बढ़ जाता है।

New Delhi, Jan 11: क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय की चुस्कियां आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे सर्वाइकल पेन और भी ज्यादा बढ़ जाता है। सबसे पहले सर्वाइकल पेन के बारे में आपको खास बातें पता होनी चाहिए। गर्दजन और जोड़ों में होने वाले इस दर्द को ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर लेते हैं। लेकिन ये बहुत ही दर्ददायक होता है।

खतरनाक है सर्वाइकल पेन
कई बार सर्वाइकल इतना खतरनाक हो जाता है कि मरीज के बिस्तर में ही पड़े रहने की चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए इससे सावधान रहना चाहिए। ये दर्द हर तरह के लोगों को हो सकता है। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं हर कोई इसके शिकार हो सकते हैं। खास तौर पर आज के दौर में ऑफिस कल्चर इतना बढ़ गया है कि, ये बीमारी ऑफिस जाने वालों को ज्यादा होती है।

गर्दन में सबसे ज्यादा दर्द
बताया जाता है कि इस बीमारी में गर्दन का दर्द सबसे ज्यादा होता है। ये सर्वाइकल पेन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। गर्दन के निचले हिस्से से ये दर्द शुरु होता है। इसके बाद दोनों कंधों से होते हुए ये दर्द कॉलर बोन तक पहुंच जाता है। इस वजह से गर्दन घुमाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कमजोर मासपेशियों की वजह से हाथ उठाना भी मुश्किल हो जाता है।

ये हैं सर्वाइकल के लक्षण
इसके लक्षण क्या हैं, जरा ये भी जान लीजिए। इस बीमारी में सिर के पीछे दर्द होना शुरू हो जाता है। गर्दन घुमाने पर हड्डियां पिसने की आवाज़ आने लगती है। इसके अलावा इससे बीमार शख्स को चक्कर आने की परेशानी भी होने लगती है। कंधों में जकड़न बढ़ने लगती है और हाथ सुन्न पड़ जाते हैं। इसके साथ ही गर्दन में सूजन भी आ जाती है।

इतना ज्यादा बढ़ जाता है दर्द
कभी कभी दर्द इतना बढ़ता है कि बुखार और थकान आ जाती है। इसके लिए आपको क्या करना चाहिए, इस बात को भी समझिए। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो पीठ को सीधा रखें। मोटे गद्दे पर सोने के बजाय तख्त पर सोएं। नर्म और कम ऊंचाई वाले तकिये का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर भोजन  आहार में लें।

इन बातों से परहेज करें
इस बीच कुछ बातों से परहेज भी करनी चाहिए। सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि धूम्रपान ना करें। इसके अलावा सबसे खास बात ये है कि चाय से दूरी बनाए रखें। चाय में कैफीन होता है और ये दर्द को और भी ज्यादा बढ़ाता है। कभी भी गर्दन झुकाकर न बैठें। लगातार कम्प्यूटर पर बैठने और लेटकर टीवी देखने से भी ये दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है।

इस बात का ध्यान रखें
इसके लिए सबसे सही उपाय हल्दी है। हल्दी से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और दर्द से राहत मिलती है। इससे गर्दन की अकड़ कम होती है। एक ग्लास दूध में एक चम्मच हल्दी डालकर उबाल लें। इसे ठंडा करने के लिए रखें और बाद में एक चम्मच शहद इसमें मिला लें। ऐसा रोजाना दो बार करने से गर्दन के साथ साथ शरीर को भी जबरदस्त राहत मिलती है।

तिल का तेल फायदेमंद है
तिल का तेल हड्डियों के लिए फायदेमंद है। सर्वाइकल पेन से निजात पाने के लिए तिल के तेल को गुनगुना करके इससे रोज मालिश करें। इसके अलावा सरसों, तिल या अरंडी के तेल में लहसुन की तीन चार कलियों को काटकर भून लें। भूनने के बाद इस तेल से लहसुन निकालकर खा लें। एक बार फिर से बता दें कि चाय की चुस्कियां लेना कम कर दें।