भारत में 7 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार, ऐसे करें अपना बचाव

क्या आप जानते हैं कि देशभर में 7 करोड़ से ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इससे बचने के कुछ उपाय हैं, इन्हें जरूर अपनाएं।

New Delhi, Feb 05: हाल ही में एक रिसर्च हुई है। इस शोध में बताया गया है कि भारत में 7 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित हैं। बताया गया है कि इसमें 20 फीसदी शहर के लोग हैं और 10 फीसगी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हैं। खास बात ये है कि 18 से 25 साल के बीच के युवा इस बीमारी पीड़ित हैं। 24.5 फीसदी पुरुष इस बीमारी से पीड़ित हैं। अब जानिए इससे कैसे बचा जा सकता है।

प्याज आपके लिए फायदेमंद
प्याज आपके लिए बीपी के दौरान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे किस तरह से इस्तेमाल करना है, इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। प्याज के रस में 1 चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाएं। इसे मिश्रण को खाने से रक्तचाप की बीमारी दूर हो जाती है। इसके अलावा भी हाई बीपी से बचने के कुछ और उपायों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

लौकी है काफी शानदार
लौकी भी हाई बीपी के लिए काफी फायदेमंद है। इसे कैसे इस्तेमाल करना है, ये बात भी हम आपको बता रहे हैं। बताया जाता है कि सुबह खाली पेट रोजाना लौकी का रस पीने से हाई बीपी की समस्या नहीं होती। इसके साथ ही लौकी का ये जूस दिल और डायबीटीज की बीमारियों को भी दूर कर देता है। इस वजह से लौकी का जूस रोजाना जरूरी पीजिए।

मेथी के दानों में शानदार इलाज
हाई बीपी के इलाज के लिए एक और शानदार चीज है। सोने से पहले मेथी के दानों को गर्म पानी में भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट ये पानी पी जाइए। इसके अलावा आप भीगे हुए मेथी के दानों को चबाएं। डॉक्टर्स का भी मानना है कि ये हाई बीपी से बचने लिए परफेक्ट इलाज है। इसके साथ ही कुछ और भी ऐसे उपाय हैं, जिनकी मदद से हाई बीपी को दूर किया जा सकता है।

लहसुन बचाए हाई बीपी से
इसके अलावा लहसुन आपके लिए हाई बीपी से बचने का सबसे सही तरीका है। दरअसल लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है। ये एलिसिन रक्त कोशिकाओं में निट्रिक ऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड को रोकता है। इसके अलावा ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से हाई बीपी का खतरा काफी कम हो जाता है।

सॉना बाथ कमाल का है
इसके साथ ही कहा जाता है कि सॉना बाथ यानी भाप का स्नान भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। ये आपके लिए काफी आरामदायक साबित हो सकता है। खास बात ये है कि ये रक्तचाप के स्तर को घटाने में मदद करता है। सॉना बाथ के तुरंत बाद सिस्टॉलिक ब्लडप्रेशर 137 एमएमएचजी से घटकर 130 एमएमएचजी पर आता है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए सॉना बाथ काफी फायदेमंद है।

बाहर की चीजें कम खाएं
इसके साथ ही कहा जाता है कि हाई बीपी से बचना है तो बाहर की चीजों को खाने से बचें। जी हां घर का बना हुआ खाना ही खाएं। बाहर के खाने में तेल और वसा काफी ज्यादा होता है। घर में बना हुआ शुद्ध और सात्विक भोजन कीजिए। इससे आपकी सेहत को काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये है हाई बीपी से बचने के तरीके, जिससे आप हमेशा के लिए स्वस्थ रह सकते हैं।