प्रियंका चोपड़ा से सलमान खान ने किया मजाक, तो मिला झन्नाटेदार जवाब, ‘यूपी में पली हूं जनाब’

salman Priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने भी सलमान खान के इस ट्वीट का जवाब देने में देर नहीं लगाई, उन्होने ट्विटर पर लिखा, यूपी के बरेली की पली-बडी हूं जनाब, हमेशा देसी गर्ल।

New Delhi, Apr 19 : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी परदे पर लौट रही है, दोनों फिल्म भारत में एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। दबंग खान ने पूर्व विश्व सुंदरी की फिल्म में मौजूदगी को लेकर एक ट्वीट किया है, दरअसल देसी गर्ल लंबे समय से बॉलीवुड में नजर नहीं आई हैं, वो हॉलीवुड के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, अमेरिकी टीवी शो के अलावा वो एक हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।

सलमान ने किया ट्वीट
बॉलीवुड दबंग खान ने ट्विटर पर प्रियंका को टैग कर लिखा है, भारत … घर वापसी पर आपका स्वागत है प्रियंका चोपड़ा, जल्द ही मिलते हैं, Salman Tweetहां लेकिन हमारी फिल्म हिन्दी में है। सलमान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुपरस्टार के इस ट्वीट को करीब 50 हजार लोगों ने लाइक किया है, साथ ही करीब दस हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्वीट को रि-ट्वीट भी किया है।

प्रियंका ने दिया जवाब
प्रियंका चोपड़ा ने भी सलमान खान के इस ट्वीट का जवाब देने में देर नहीं लगाई, उन्होने ट्विटर पर लिखा, यूपी के बरेली की पली-बडी हूं जनाब, हमेशा देसी गर्ल। Priyanka Tweetभारत का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी है, जल्द ही सेट पर मिलते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सलमान और प्रियंका कुछ फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

सलमान को उन्हीं के भाषा में जवाब
प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट से ये तो साफ हो गया, कि भाईजान जिस तरह का मजाक करेंगे, देसी गर्ल उन्हीं की भाषा में उन्हें जवाब देगी। priyankaसूत्रों का दावा है कि प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात करने के लिये फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री खास तौर से न्यूयॉर्क गये थे, वहीं पर उन्होने फिल्म की स्क्रिप्ट प्रियंका को दी थी, जिसके बाद पूर्व विश्व सुंदरी ने तुरंत फिल्म के लिये हां कह दी।

10 साल बाद एक फिल्म में साथ
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन ये जोड़ी 10 साल बाद बड़े परदे पर वापस लौट रही है। priyanka-salman1आखिरी बार सलमान और प्रियंका की जोड़ी ने गॉड तुस्सी ग्रेट हो (साल 2008) में नजर आई थी। सलमान की इस फिल्म का फैंस को अभी से ही इंतजार है, क्योंकि फिल्म शूट होने से पहले ही अपने स्क्रिप्ट की वजह से सुर्खियों में है।

प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल से बॉलीवुड से दूर थी, हालांकि पिछले दिनों उनसे जब पूछा गया था कि क्या वो अब सिर्फ हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर ही काम करेंगी, Priyanka Chopra1तो एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है। मालूम हो कि प्रियंका आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी।

फिल्म 2019 में रिलीज
भारत को सुल्तान के निर्देशक अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं, ये फिल्म 2019 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। Salman Priyanka1पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण होंगी, हालांकि उन्होने पास शूटिंग के लिये फिलहाल समय नहीं था, इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा को ये फिल्म ऑफर किया गया, और उन्होने हामी भर दी।