कौन है सिनी शेट्टी? प्रियंका चोपड़ा से शेयर करती हैं ये खास कनेक्‍शन

कर्नाटक की रहने वालीं सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 बन गई हैं । सिनी कौन हैं और उनका प्रियंका चोपड़ा से कौन सा कनेक्‍शन है आइए जानते हैं ।

New Delhi, Jul 04: सिनी शेट्टी के रूप में देश को इस साल की फेमिना मिस इंडिया मिल गई हैं । कर्नाटक की रहने वालीं सिनी शेट्टी ने रविवार, 3 जुलाई को आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता जीत ली । राजस्थान की रुबल शेखावत ने फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज जीता। जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 की सेकंड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2022 विनर यानी सिनी शेट्टी की हर तरफ चर्चा हो रही है। सिनी, ब्यूटी विद ब्रेन हैं और उनके बारे में सब जानना चाहते हैं ।

21 साल की हैं सिनी
सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं, मुंबई में जनमी सिनी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई यहीं से की है । सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल की और अब वह सीएफए (चार्टेड फाइनैंशल एनालिस्ट) कोर्स कर रही हैं। वो प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव ही नहीं बल्कि एक डांसर, ऐक्टर, मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं।

डांस की शौकीन
सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का बेहद शौक रहा है। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। अब सिनी शेट्टी एक प्रफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इंस्‍टाग्राम पर उनके कुछ डांसिंग वीडियोज भी हैं, जो कि पॉपुलर हैं । उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं ।

प्रियंका की मुरीद हैं
सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन रही हैं। प्रियंका ने जब मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था तब वो महज एक साल की थीं । सिनी शेट्टी प्रियंका चोपड़ा की मुरीद हैं, वो उन्‍हें जमकर फॉले करती हैं । सिनी कहती हैं कि वो पीसी की एक बात से इंप्रेस हो गईं थी, जब एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस ने कहा था कि सिकुड़कर एक गिलास सिपर में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो। सिनी के सिर पर मिस इंडिया का ताज सज चुका है । अब वो अपने सपनों का विश्‍व स्‍तर पर ले जाना चाहती हैं  ।