8 फिल्में, जब मेन एक्टर पर भारी पड़े सपोर्टिंग एक्टर, माधुरी से लेकर परिणीति तक

supporting actor

हम उन फिल्मों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिनमें सपोर्टिंग एक्टर ने अपने अभिनय से मेन लीड कलाकार को पीछे छोड़ दिया। सपोर्टिंग कलाकार इन फिल्मों में छा गए।

New Delhi, Oct 22: बॉलीवुड में बनने वाली हर फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर होते हैं। इनका काम फिल्म के लीड रोल की मदद करना होता है। कई बार देखने को मिला है जब सपोर्टिंग कलाकारों ने फिल्म के मेन एक्टर से महफिल लूट ली है। सपोर्टिंग कलाकार फिल्म के लीड एक्टरों पर भारी पड़े हैं। उनकी वाहवाही ज्यादा हुई है। आज हम आपको ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें सपोर्टिंग कलाकारों ने मेन लीड कलाकारों से बेहतर काम किया. फिल्म देखने के बाद दर्शकों को सपोर्टिंग कलाकार काम ज्यादा पसंद आया। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर परिणीति चोपड़ा तक के नाम शामिल हैं।

सत्या का भीखू म्हात्रे
फिल्‍म सत्या ने अंडरवर्ल्ड पर बनने वाली फिल्मों के लिए एक मिसाल पेश की थी। ये कल्ट मूवी है। इस फिल्म में टाइटल रोल में supporting actorजेडी चक्रवर्ती थे। लेकन फिल्म की जान थे मनोज बाजपेयी। जिन्होंने भीखू म्हात्रे का रोल प्ले किया था। फिल्म सत्या का नाम सुनते ही भीखू म्हात्रे को ही लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म के लिए मनोज को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।

हेराफेरी का बाबूराव गणपत राव आप्टे
हेराफेरी फिल्म किसे याद नहीं होगी. कॉमेडी फिल्मों में हेराफेरी का नाम सबसे ऊपर लिया जा सकता है। इस फिल्म में अक्षय supporting actorकुमार और सुनील शेट्टी मेल लीड में थे। लेकिन दर्शकों को केवल परेश रावल याद रह गए। इस फिल्म में परेश रावल ने बाबू भैया का किरदार निभाया था। सपोर्टिंग रोल में होने के बाद भी उन्हें पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड भी मिला था।

दामिनी के सनी देओल
ये वो फिल्म थी जिसने सनी देओल का करियर बदल के रख दिया था। दामिनी फिल्म में मेन रोल में ऋषि कपूर और मीनाक्षी supporting actorशेषाद्री थे। सनी देओल फिल्म के सेकंड पार्ट में आते हैं। वो वकील की भूमिका में थे। सनी के जोरदार डायलॉग्स ने लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म के लिए सनी देओल को नेशनल अवॉर्ड मिला था। सपोर्टिंग एक्टर होने के बाद भी दामिनी केवल सनी देओल की फिल्म थी।

ओमकारा का लंगड़ा त्यागी
ओमकारा फिल्म में मेन रोल था अजय देवगन का, वो टाइटल रोल में थे। लेकिन फिल्म के लिए तारीफें बटोरीं सैफ अली खानsupporting actor नें, सैफ ने फिल्म में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। उनका किरदार फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन से कमतर नहीं था। फिल्म में सैफ को देख कर कई लोग हैरान रह गए. एक्टिंग का ज्वालामुखी थे सैफ इस फिल्म में। इसी फिल्म के लिए सैफ को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था।

देवदास की चंद्रमुखी
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित supporting actorने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज के बाद माधुरी के अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। वे फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थीं, लेकिन उनका रोल भी दमदार था। ऐश्वर्या के होने के बाद भी माधुरी महफिल लूट ले गईं। इस फिल्म के लिए माधुरी बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

फैशन की कंगना रनोट
ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा को ध्यान में रख कर बनाई गई थी। सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कंगना रानौत थी। फैशन फिल्म 2008 supporting actorमें रिलीज हुई थी। सपोर्टिंग रोल निभाकर कंगना रनोट ने सभी का दिल जीता था। फिल्म में उनकी एक्टिंग भी खासी पसंद की गई थी। कंगना ने फिल्म में छोटे-से रोल में भी बेहतरीन अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

लेडीज वर्सेज रिकी बहल की परिणीति चोपड़ा
ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा ने अपना डेब्यू किया था। वो फिल्म मेंsupporting actor सपोर्टिंग एक्टर के रोल में थी। लेकिन बावजूद इसके उनके द्वारा निभाए गए रोल को पसंद किया गया। इस रोल के लिए उन्‍हें बेस्‍ट डेब्‍यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल अनुष्का शर्मा ने निभाया था। उस समय अनुष्का और रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे थे।

हमराज में अक्षय खन्ना
ये फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में बॉबी देओल और अमीषा पटेल मेन रोल में थे। फिल्म में सरप्राइज पैकेज साबित supporting actorहुए थे अक्षय खन्ना, वो फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग देख कर लोगों को डर के शाहरुख खान की याद आ गई थी। बेहद शानदार अभिनय किया था अक्षय खन्ना नें, इस फिल्म के लिए अक्षय को आईफा अवार्ड भी मिला था। ये कुछ फिल्में हैं जिनमें सपोर्टिंग कलाकर अपने अभिनय के दम पर मेन एक्टरों पर भारी पड़े हैं।