इस बच्चे ने पहले दिखाया डांस का जलवा, अब कपिल शर्मा के शो में मिली एंट्री

एक बच्चा जिसने पहले देश को अपने डांस का जलवा दिखाया। अब उस बच्चे को कपिल शर्मा के शो में एंट्री मिली है। आप भी जानिए ये दिलचस्प और खास बात

New Delhi, Mar 27: कहते हैं कि हुनर कभी भी पहचान का मोहताज नहीं होता। ये हुनर ही है, जिसकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है, फिर क्या पहचान और क्या शोहरत सब कुछ आपके कदमों पर होता है। ऐसी ही मेहनत जिंदगी में एक लड़के ने की,। डांस को अपना जुनून बनाया और देश को अपने डांस का जलवा दिखाया। अब उस बच्चे को कपिल शर्मा के शो में एंट्री मिली है।  

कपिल के शो में नजर आएंगे
सुपर डांसर शो में रनर अप रह चुके आकाश अब जल्द ही कपिल के शो में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस शो के नए एपिसोड के लिए बुधवार को शूटिंग होनी है। इस खास काम के लिए आकाश को दून से मुंबई के लिए रवाना होना है। आकाश की उस उपलब्धि पर बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रैंस की गई। इसके बाद उन्होंने लोगों का आभार जताया।

डांस से बनाई अलग पहचान
आकाश ने बताया कि उन्हें कपिल ने अपने कॉमेडी शो में आने का न्यौता दिया है। इस शो की शूटिंग बुधवार को होनी है। इस शो में आकाश अपना जलवा बिखेरेंगे। आकाश ने सुपर डांसर के शो का खिताब तो नहीं जीता, लेकिन करोड़ों के दिलों को जीतने में वो कामयाब साबित हुए हैं। उन्होंने सुपर डांसर शो के सफर को शानदार बताया है।

आकाश ने बताई खास बात
भविष्य को लेकर जब आकाश से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कई बातें बताई। उन्होंने कहा कि वो एक्टर बनाना चाहते हैं, लेकिन अभी इसमें अभी काफी वक्त है। फिलहाल वो डांस के लिए ही कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। उनका मानना है कि एक अच्छा एक्टर बनने के लिए अच्छा डांसर होना भी बेहद जरूरी है। अब आकाश कपिल के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड स्टार्स को बनाया दीवाना
दून के क्लेमेंनटाउन का रहने वाले आकाश। सैट मैक्स पर प्रसारित होने वाले शो सुपर डांसर सीजन-2 में आकाश ने अपना दम दिखाया। अपने डांस का जलवा दिखाकर  वो कई बॉलीवुड हस्तियों का भी दिल जीत चुके हैं। 13 वर्षीय आकाश थापा के सबसे बड़े फैन इस शो के जज गीता कपूर और शिल्पा शेट्टी थे। उन्हें आकाश का डांस बेहतरीन लगता है।

गीता कपूर के सबसे करीबी
खासतौर पर गीता कपूर के लिए आकाश पसंदीदा प्रतिभागी थे। आकाश इंद्रापुरी फार्म क्लेमेनटाउन के रहने वाले हैं। आकाश थापा के पिता दीपक थापा कहते हैं कि उनके बेटे ने उनका नाम रोशन किया है। इस शो के जज शिल्पा शेट्टी, निर्देशक अनुराग बसु भी आकाश को देखकर काफी प्रभावित हुए थे। आकाश ने शो के लिए सबसे पहले देहरादून में ऑडिशन दिया था।