डायरेक्टर को डेट कर रही है अनिल कपूर की छोटी बेटी, दीदी से पहले आई थी शादी की खबरें

anil kapoor daughter

साल 2013 में ऐसी खबरें आई थी कि सोनम से पहले रिया और करण शादी करने वाले हैं, करण बूलानी के पैरेंट्स खासतौर से कपूर परिवार से मिलने के लिये दिल्ली से मुंबई भी गये थे।

New Delhi, Apr 24 : बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है, रिपोर्ट्स के अनुसार अगले महीने 6-7 मई को सोनम अपने लांग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। वैसे तो सोनम कपूर के पर्सनल लाइफ के बारे में लोग जानते हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन रिया कपूर सुर्खियों से दूर ही रहती हैं, हालांकि वो लव लाइफ को लेकर काफी ओपन हैं।

रिया कपूर इन्हें कर रही हैं डेट
सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर करण बूलानी को डेट कर रही हैं, दोनों अक्सर एक साथ पार्टी और बॉलीवुड इवेंट्स में नजर आते हैं।rhea-bf10 कहा जाता है कि साल 2010 से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं, रिया ने अपने परिवार से अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिलवा भी रखा है। कुछ समय पहले तो सोनम से पहले रिया की ही शादी की बात की जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

कौन हैं रिया के ब्वॉयफ्रेंड ?
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के ब्वॉयफ्रेंड का नाम करण बूलानी है, वो पिछले कई सालों से टेलीविजन और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में कैमरे के पीछे काम कर रहे हैं। rhea-bf4करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम कर चुके हैं।

ऐसे हुई थी मुलाकात
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आएशा में साथ काम करते हुए रिया और करण का अफेयर शुरु हुआ था। rhea-bf11इस फिल्म में मुख्य किरदार में सोनम कपूर थी, तो परदे के पीछे रिया और करण, इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढनी शुरु हुई, जो आज तक बरकरार है।

सोनम से पहले शादी करने वाली थी रिया
साल 2013 में ऐसी खबरें आई थी कि सोनम से पहले रिया और करण शादी करने वाले हैं, करण बूलानी के पैरेंट्स खासतौर से कपूर परिवार से मिलने के लिये दिल्ली से मुंबई भी गये थे, rhea-bf2जिसके बाद ये कहा गया था कि दिसंबर 2013 में दोनों की शादी की तारीफ फिक्स हो गई है, लेकिन फिर कुछ कारणों से दोनों की शादी नहीं हो पाई।

फैमिली फंक्शन में आते हैं नजर
आपको बता दें कि जब कपूर परिवार अनिल का 60वां जन्मदिन मनाने के लिये लंदन गया था, तो सोनम के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ करण बूलानी भी गये थे। rhea-bf6सेलिब्रेशन की तस्वीरों में करण भी नजर आये थे। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप पर ना तो कभी हामी भरते हैं और ना ही कभी नकारते हैं।

फैशन डिजाइनर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं रिया
सोनम की छोटी बहन रिया कपूर फैशन डिजाइनर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। सोनम की ज्यादातर ड्रेस वो खुद ही डिजाइन करती हैं, साथ ही उनका खुद का अपना फैशन ब्रांड भी है। rhea-sonamबतौर प्रोड्यूसर उन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आएशा (साल 2010) में की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी। आएशा के बाद रिया ने सोनम के साथ ही खूबसूरत (साल 2014) प्रोड्यूस की, अब वो वीरे दी वेडिंग (1 जून 2018) को प्रोड्यूस कर रही हैं।