बाहुबली और देवसेना ने दिया करण जौहर को झटका, सन्न रह गया बॉलीवुड

bahubali karan johar 1

बाहुबली के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा के लिए घर कर जाने वाले प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने करण जौहर की फिल्म के लिए इंकार कर दिया है।

New Delhi, Nov 12: दो सितारे, दोनों ही कामयाबी के जहाज पर सवार हैं, कामयाबी भी कोई छोटी मोटी नहीं, ऐसी जिसने इतिहास रच दिया है, जाहिर है कि इन दोनों के भाव तो बढ़े ही होंगे, जो लाजमी भी हैं। भारतीय फिल्म इतिहास में अब तक की सबसे सफल फिल्म का हिस्सा हैं ये दोनों, बात कर रहे हैं बाहुबली प्रभास और देवसेना अनुष्का शेट्टी के बारे में। बाहुबली 1 और 2 में काम करने वाली इस जोड़ी को लेकर बॉलीवुड में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही हिंदी फिल्म में दिखाई दे सकते हैं।

सबसे मशहूर जोड़ी
प्रभास और अनुष्का की जोड़ी इन दिनों सबसे मशहूर जोड़ी बन गई है। रील लाइफ में निभाए इनके किरदार हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तो दोनों बड़े स्टार पहले से हैं, अब इनके हिंदी फिल्मों में डेब्यू को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। खास बात ये है कि बॉलीवुड के कई निर्माता और फिल्मकार इन दोनों को साथ लेना चाहते हैं।

करण जौहर को इंकार
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड के हिट फिल्म मेकर करण जौहर ने प्रभास को लेकर फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने प्रभास को ऑफर भी दिया था। लेकिन लोगों की उम्मीदों के विपरीत प्रभास ने करण के ऑफर को ठुकरा दिया। करण जौहर की फिल्म को ना कहना बड़ी हिम्मत का काम माना जाता है। आम तौर पर हीरो हीरोइन उनकी फिल्मों में काम करने के लिए बेताब रहते हैं।

अमरेंद्र की राह पर देवसेना
फिल्मी पर्दे पर देवसना ने हमेशा बाहुबली का साथ दिया है। रियल लाइफ मं भी अनुष्का प्रभास के नक्शे कदम पर चलती दिख रही हैं। अनुष्का को भी करण जौहर ने फिल्म का ऑफर दिया था, जिसे अनुष्का ने ठुकरा दिया। हालांकि इस खबर की पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन जिस तरहह से इन दोनों ने करण को झटका देते हुए उनकी फिल्म को इंकार किया है वो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

अनुष्का को रोल पसंद नहीं आया
करण जौहर जैसे डायरेक्टर की फिल्म को ना कहने के पीछे का कारण अब सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि करण ने अनुष्का को लेकर एक फिल्म प्लान की थी। इस फिल्म से अनुष्का का डेब्यू होने वाला था। लेकिन फिल्म में अपना रोल अनुष्का को पसंद नहीं आया जिसके कारण उन्होंने इंकार कर दिया। इस खबर से बॉलीवुड हैरान रह गया है, करण की फिल्म को ाम तौर पर कोई इंकार नहीं करता है।

पहले भी ठुकरा चुकी हैं फिल्म
अनुष्का शेट्टी के बारे में खास बात ये है कि वो पहले भी बॉलीवुड की फिल्म के ऑफर को इंकार कर चुकी हैं। करण जौहर से पहले अनुष्का शेट्टी के इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा ऑफर हुई थी। इस फिल्म को भी उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण थे। इस से साफ है कि अनुष्का फिल्मों को लेकर कितनी सेलेक्टिव हैं। वो अपनी पसंद से ही फिल्में करती हैं।

प्रभास के कहने पर किया इंकार
अनुष्का शेट्टी से पहले प्रभास ने करण जौहर की फिल्म को इंकार किया था। उसके बाद चर्चाएं हो रही हैं कि अनुष्का ने करण की फिल्म को लेकर प्रभास से चर्चा की थी, प्रभास के कहने पर ही उन्होंने फिल्म के लिए ना कहा। प्रभास को समझ में आ गया होगा कि फिल्म में अनुष्का का रोल उनके कद के बराबर नहीं है, लिहाजा उन्होंने इंकार करने की सलाह दी होगी। हालांकि ये भी केवल चर्चा ही है।

दोनों के अफेयर के चर्चे
प्रभास और अनुष्का को लेकर इ बात की भी चर्चा होती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिस तरह से अनुष्का और प्रभास के बीच नजदीकियां हैं उसी को देखते हुए ये कहा जा रहा है। दोनों के अफेयर के चर्चे पिछले काफी समय से चल रहे हैं। कहा तो ये भी जाता है कि प्रभास के कारण ही अभी तक अनुष्का ने शादी नहीं की है। बहरहाल जो भी हो, हिंदी फिल्मों के दर्शक जरूर चाहेंगे कि ये दोनों जल्द ही बॉलीवुड मं अपना डेब्यू करें