बधाई संदेशों का जबाव दे रही हैं अनुष्का शर्मा, सबसे पहले शाहरुख या आमिर नहीं बल्कि इन्हें कहा थैंक्स

Virat Anushka wedding

शादी की भागमभाग से फ्री होने के बाद अनुष्का-विराट फिलहाल हनीमून पर हैं. लेकिन उसमें से भी अनुष्का शर्मा समय निकाल कर बधाइयों का जबाव दे रही हैं।

New Delhi, Dec 15 : बीते 11 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंध गये, इस सीक्रेट वेडिंग का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है, जिसमें से कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, शादी की भागमभाग से फ्री होने के बाद अनुष्का-विराट फिलहाल हनीमून पर हैं. लेकिन उसमें से भी अनुष्का समय निकाल कर बधाइयों का जबाव दे रही हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से ही उन्होने कुछ लोगों के बधाइयों का जबाव दिया है।

अमिताभ के बधाई पर दिया ये जबाव
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से इस स्टार कपल को ट्विटर के माध्यम से बधाई दी थी, anushka tweetजिसके बाद एक्ट्रेस ने सबसे पहले उनके ट्वीट को रि-ट्वीट कर लिखा, थैक्यू… सो मच सर… इसके साथ ही उन्होने इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। अमिताभ बच्चन के ट्वीट का जबाव देने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने प्रीति जिंटा, आलिया भट्ट, किंग खान, करण जौहर, शाहिद अफरीदी को भी थैंक्स बोला।

सबसे पहले इनके ट्वीट का दिया जबाव
वैसे गौर करने वाली बात ये है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने किंग खान या मिस्टर परफेक्शनिस्ट जैसे को-स्टार या फिर किसी फ्रेंड के बजाय महानायक अमिताभ बच्चन के संदेश पर सबसे पहले जबाव दिया। Anushka weddingआपको बता दें कि अनुष्का बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में शामिल है, जिसने तीनों सुपरस्टार खान के साथ काम किया है, उन्होने अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी से किया था।

गुपचुप तरीके से की शादी
विराट कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की, शादी की रस्में 9 दिसंबर से ही शुरु हो गई थी, Virat Anushka 6दोनों की शादी में पारंपरिक तरीके से हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी भी हुई। विराट-अनुष्का की शादी में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हो पाये, करीब 50 मेहमानों को ही शादी में शामिल होने का न्योता दिया गया था।

फिलहाल हनीमून पर हैं स्टार कपल
इटली में शादी करने के बाद विराट-अनुष्का हनीमून पर चले गये, दोनों ने रोम के लिये फ्लाइट ली थी। हालांकि हनीमून से भी अनुष्का समय निकाल कर सोशल मीडिया पर मिल रहे बधाइयों का जबाव दे रही हैं। virat-kohli-anushka-sharmaआपको बता दें कि हनीमून से लौटने के बाद ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, पहले दिल्ली फिर मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें देश भर के कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की दो रिसेप्शन पार्टियां रखी गई हैं, पहली पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा, virat-anushkaजहां पर विराट के दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे, इसके बाद दूसरी पार्टी 26 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ देश के नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, आपको बता दें कि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं, तो अनुष्का मुंबई में रहती हैं।

रिसेप्शन के बाद दोनों दक्षिण अफ्रीका रवाना
रिसेप्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे, आपको बता दें कि विराट को टीम इंडिया की कप्तानी करनी है, Virat Anushka 5इसलिये दोनों अफ्रीका जाएंगे, नया साल साथ में मनाने के बाद अनुष्का वापस देश लौट आएंगी, जबकि विराट कोहली टीम के साथ दौरे के बाद लौटेंगे। इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 टेस्ट मैच और 6 एकदिवसीय और 3 टी-20 मैच खेलने हैं।

शादी के बाद यहां शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्का
शादी करने से पहले ही विराट कोहली ने पूरा इंतजाम कर लिया था, बताया जा रहा है कि अब विराट भी मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे, इसके लिये बकायदा उन्होने एक सुपर लग्जरी अपॉर्टमेंट पहले ही खरीद लिया था। कोहली ने पिछले साल ही मुंबई के वर्ली इलाके में एक फ्लैट खरीदा था, अब विराट और अनुष्का इसी फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। सी-फेसिंग सुपर लग्जरी फ्लैट 35 वें मंजिल पर है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल
विराट-अनुष्का को सात फेरे लिये हुए 3 दिन बीत चुके हैं, इसके बावजूद सोशल मीडिया से उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो का क्रेज कम नहीं हो रहा है, Virat Anushka2दोनों की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जैसे ही ट्विटर पर विराट ने अपनी शादी की खबर के साथ तस्वीरें पोस्ट की, ये ट्वीट 65 हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट हुआ, लोग सोशल मीडिया के माध्यम से स्टार बल्लेबाज और बॉलीवुड एक्ट्रेस को खूब बधाई दे रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=a1LdzqkTZAU