कोई 6ठीं तो कोई है सिर्फ 10वीं पास, ये हैं बॉलीवुड के सबसे कम पढे-लिखे स्टार्स

actors

शायद आपको जानकर हैरानी होगी, कि हमारे कई पसंदीदा बॉलीवुड स्टार ज्यादा पढे-लिखे नहीं हैं, फिर वो वो कामयाबी की बुलंदी पर हैं।

New Delhi, May 01 : यूपी बोर्ड ने रविवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये। दसवीं में जहां 75 फीसदी छात्र सफल रहे तो 12वीं में 72 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी। खैर, ये तो हुई यूपी के छात्रों की बात, लेकिन अगर बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें, तो शायद आपको जानकर हैरानी होगी, कि हमारे कई पसंदीदा बॉलीवुड स्टार ज्यादा पढे-लिखे नहीं हैं, फिर वो वो कामयाबी की बुलंदी पर हैं। इनमें से कुछ ने ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाने के बीच में पढाई छोड़ दी।

करिश्मा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सिर्फ 6ठीं कक्षा तक पढी हैं, कहा जाता है कि वो बचपन से ही अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही थी,karisma-kapoor इसी वजह से उन्होने पढाई पर ध्यान नहीं दिया। करिश्मा कपूर खानदान की पहली बेटी हैं, जिन्होने बॉलीवुड में करियर बनाया, उनसे पहले कपूर खानदान की लड़कियां बॉलीवुड में नहीं आती थी। लेकिन उनके बाद उनकी छोटी बहन करीना ने भी बॉलीवुड में एंट्री ली।

काजोल
बॉलीवुड का सफल एक्ट्रेस काजोल कितनी पढी-लिखी हैं, शायद जानकर आपको हैरानी होगी। डीडीएलजे की सिमरन सिर्फ 10वीं तक पढी है। kajolआपको बता दें कि काजोल भी फिल्म बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती थी, उनकी मां भी एक्ट्रेस रह चुकी थी। इसी वजह से वो पढाई से ज्यादा एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही थी, और 10वीं के बाद पढाई नहीं कर सकी। काजोल ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से शादी की है, दोनों के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है।

प्रतीक बब्बर
बॉलीवुड स्टार राज बब्बर के बेटे प्रतीक भी सिर्फ 10वीं तक ही पढे हैं। राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे के बारे में कहा जाता है कि जब वो स्कूल में थे, prateik babbarतो नशे की तरफ बढ रहे थे, इसी वजह से उन्होने पढाई छोड़ दी। आपको बता दें कि हाल ही में प्रतीक बब्बर अपनी सगाई की वजह से सुर्खियों में थे। यूपी के एक राजनीतिक परिवार की लड़की के साथ वो सात फेरे लेने वाले हैं।

अर्जुन कपूर
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन पढाई में वो भी कुछ खास हासिल नहीं कर सके। arjun Kapoorअर्जुन सिर्फ 11वीं तक पढे हैं, फिर उन्होने पढाई छोड़ दी। हालांकि कहा जाता है कि अर्जुन के मम्मी-पापा के बीच चल रहे विवाद की वजह से वो काफी परेशान थे। उन दिनों वो डिप्रेशन में चले गये थे। इसी वजह से उन्होने पढाई भी छोड़ दी थी।

सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान का लाखों फैंस हैं, लेकिन पढाई में सलमान ने भी कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं की। सलीम खान के बड़े बेटे ने सिर्फ 12वीं तक पढाई की है। Salman1हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में उन्होने खूब नाम कमाया। एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी ज्यादा पढे लिखे नहीं हैं, वो भी सिर्फ 12वीं पास है। हर चीज में परफेक्शन ढूढने वाले आमिर पढाई में पिछड़ गये। aamir khanइसके बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में उन्होने जो उपलब्धियां हासिल की है, वो किसी भी डिग्री पर भारी पड़ेगा। इन दिनों आमिर खान ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां की शूटिंग में व्यस्त हैं।