इस एक्ट्रेस को दूसरी बार हुआ प्यार, पति से अलग हुई, कर ली दूसरी शादी

आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें दूसरी बार प्यार हुआ तो उन्होंने अपने पहले पति को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।

New Delhi, Feb 06: फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार शादी करता है, या फिर कोई एक्ट्रेस शादी करती है, तो वो खबर बन जाती है। लेकिन तब तो और भी ज्यादा सुर्खियां बन जाती है, जब कोई एक्ट्रेस पहले पति से अलग होकर दूसरी शादी कर लेती है। हाल ही में एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने ये काम किया है, आइए आपको इस एक्ट्रेस और उनकी शादी के बारे में बता देते हैं।

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस
वो साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं और उनका नाम है दिव्या उन्नी। दिव्या उन्नी ने रविवार को मुंबई के रहने वाले इंजीनियर अरूण कुमार से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि अरूण और दिव्या ने अमेरिका में ये शादी की है। अमेरिका के ह्यूस्टन में श्री गुरुवायरप्पन मंदिर में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही है।

डॉक्टर से की शादी
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि दिव्या और अरूण दोनों ही एक दूसरे के हाथ थामे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी एक बेहद की प्राइवेट सेरेमनी में हुई है। इस शादी में दोनों के परिवारों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। इस शादी के बारे में कुछ और भी खास बातें हैं।

दूसरी बार की शादी
अब आपको दिव्या के बारे में बता देते हैं। दिव्या दूसरी बार शादी कर रही हैं। साल 2002 में उन्होंने पहली शादी की थी। उस वक्त वो अपने करियर के टॉप पर थीं। उस दौरान उन्होंने डॉक्टर सुधीर शेखर से शादी की थी। इसके साथ ही वो अमेरिका में ही शिफ्ट हो गईं थी। इसके बाद साल 2016 में वो सुधीर से कानूनन तरीके से अलग हो गईं थी।

2016 में हुई थी अलग
खबरें तो ये भी हैं कि सुधीर ने दिव्या से बेवफाई की थी। सुधीर से अलग होने के बाद दिव्या अपने बच्चों अर्जुन और मीनाक्षी के साथ अमेरिका से कोच्चि वापस लौट आईं। अमेरिका में दिव्या ने एक टीवी शो ‘अमेरिकन जलाकम’ से टीवी में डेब्यू किया था। इसके अलावा वो ह्यूस्टन में ही अपना डांस स्कूल ‘श्रीपदम्’ स्कूल ऑफ आर्ट्स भी चलाती हैं।

डांस ट्रेनर भी हैं दिव्या
बताया जाता है कि दिव्या कुचिपुडी, भरतनाट्यम और मोहिनअट्टम की डांस ट्रेनर भी हैं। दिव्या की डांस एकेडमी की एक ब्रांच कोच्चि में भी है। खबरें तो ये भी हैं कि दिव्या के पहले पति सुधीर नहीं चाहते थे कि दिव्या कोई डांस स्कूल चलाएं। सुधीर के विरोध के बावजूद वो अपने फैसले पर कायम रहीं और नतीजा दोनों अलग हो गए।

पति से हुआ था मनमुटाव
मनमुटाव के चलते साल 2016 में सुधीर और दिव्या एक दूसरे से अलग हो गए थे। अब अपने पति से अलग होने के बाद दिव्या ने दो साल बाद दूसरी शादी कर ली है। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में ये शादी हुई है। इस शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कुल मिलाकर कहें तो एक बार फिर से एक एक्ट्रेस की शादी सुर्खियों में आ गई है।