रिया सेन- विवादों से पुराना नाता, कभी लीक हुआ वीडियो, तो कभी लड़की को करते दिखी किस

riya sen

एक्ट्रेस रिया सेन और अश्मित पटेल के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, इसके अलावा दोनों का कथित रुप से एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था।

New Delhi, Jan 24 : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 24 जनवरी 1981 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था, रिया अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, हालांकि अब वो बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं, लेकिन बांग्ला फिल्मों में एक्टिव हैं, रिया की मां मुनमुन सेन भी काफी बड़ी स्टार रह चुकी हैं, उनकी बहन राइमा सेन भी एक्ट्रेस है, विरासत में एक्टिंग पाने वाली रिया सेन अकसर विवादों का हिस्सा रही हैं।

अश्लील वीडियो
एक्ट्रेस रिया सेन और अश्मित पटेल के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, इसके अलावा दोनों का कथित रुप से एक अश्लील वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने इस खूबसूरत एक्ट्रेस के करियर पर ब्रेक सा लगा दिया था।

मर्जी के बिना कपड़े उतारे
इतना ही नहीं रिया पर रागिनी एमएमएस रिटर्न के सेट पर अपने को-स्टार के कपड़े उतारने के आरोप लगे थे, एक्टर निशांत मलकानी ने रिया पर आरोप लगाया था कि जब वो रिया सेन के साथ एक इंटीमेट सून सूट कर रहे थे, तो रिया ने कैमरे के सामने उनकी लोअर ये कहते हुए नीचे खींच दिया कि ऐसा करने से महिलाएं उन्हें पसंद करेंगी, निशांत मल्कानी के अनुसार रिया ने उनकी मर्जी के बिना कपड़े उतारे थे।

लड़की को किस
2016 में रिया सेन एक पार्टी में काफी वाइल्ड अंदाज में नजर आई थी, जिसमें वो एक लड़की को किस करती दिखी थी, साथ ही वो दूसरे लड़कों के साथ भी अश्लील अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवा रही थी, आज रिया सेन के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे उन्होने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है।