मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आये ऋतिक रोशन, लोग पूछ रहे तरह-तरह के सवाल? वीडियो

Hrithik Roshan1

ऋतिक रोशन हाल ही में एक लड़की के साथ डिनर करने पहुंचे, लेकिन जैसे ही वो रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपराजी उन्हें स्पॉट कर लिया।

New Delhi, Jan 30 : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है, पहले पत्नी सुजैन खान के साथ तलाक फिर कंगना रनौत ने इन पर कई आरोप लगाये, लेकिन अब वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किये गये हैं, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें उड़ने लगी, ऋतिक को मुंबई के खार इलाके में एक लड़की के साथ देखा गया, जिसके बाद फैंस सवाल करने लगे कि उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मिस्ट्री गर्ल संग डिनर करने पहुंचे
ऋतिक रोशन हाल ही में एक लड़की के साथ डिनर करने पहुंचे, लेकिन जैसे ही वो रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो पैपराजी उन्हें स्पॉट कर लिया, वीडियो में देखा जा सकता है, कि ऋतिक रोशन एक लड़की का हाथ पकड़े रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं, वो उस लड़की को कार में बैठाते हैं, और फिर उसी कार में बैठकर रवाना हो जाते हैं, हालांकि इस दौरान लड़की का चेहरा साफ नजर नहीं आया, क्योंकि उन्होने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

लोग पूछने लगे ऐसे सवाल
इस वीडियो को पैपराजी योगेशन शाह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जैसे ही मिस्ट्री गर्ल के साथ ऋतिक की तस्वीर वायरल हुई, तो लोग पूछने लगे कि ये लड़की कौन है, इसका नाम क्या है, कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया कि ऋतिक इस लड़की को डेट कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि शायद वो लड़की उनके परिवार की सदस्य हो सकती है।

ऋतिक की फिल्में
इन दिनों ऋतिक रोशन अपने काम पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, उनकी एक के बाद एक कई फिल्में आने वाली है, हाल ही में ऋतिक की नई फिल्म विक्रम वेधा से उनका पहला लुक जारी किया गया था, ये तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है, इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, तथा राधिका आप्टे जैसे सितारे नजर आएंगे, इसके अलावा उनकी फिल्म फाइटर भी पाइपलाइन में है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।