श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश पूरी करेंगी ये हीरोइन, आखिर कर ही लिया ऐलान

श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश बॉलीवुड की एक हीरोइन पूरा करने जा रही हैं। जी हां एक फिल्म में श्रीदेवी काम कर रही थीं, अब उसे पूरा किया जा रहा है। आप भी जानिए

New Delhi, Mar 20: श्रीदेवी…बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रही। मौत के बाद उनका अधूरा रहा प्रोजेक्ट अब बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन माधुरी दीक्षित पूरा करने जा रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘शिद्दत’ की, जो श्रीदेवी ने साइन की थी। 24 फरवरी को दुबई में उनकी अचानक मौत की वजह से प्रोजेक्ट अधूरा रह गया।

बेटी ने बताई खास बात
श्रीदेवी की मौत के बाद से ये चर्चा शुरू हो गई थी कि माधुरी दीक्षित इस फिल्म के लिए ली जा सकती हैं। लेकिन अब श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उनकी बेटी जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ मां श्रीदेवी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने एक खास बात ट्विटर पर लिखी है। इस बारे में जानिए।

जाह्नवी ने ये लिखा
जाह्नवी ने लिखा है कि “अभिषेक वर्मन की अगली फिल्म मां के दिल के बहुत करीब थी। मेरी, पापा और ख़ुशी की ओर से आपको शुक्रिया कि आप इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं।” आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित आखिरी बार ‘गुलाल’ में नजर आई थीं। जल्दी ही वो ‘धमाल’ के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं। अब वो ‘शिद्दत’ पर काम शुरू करेंगी।

ये हैं श्रीदेवी की फिल्में
अब आपको बता देते हैं कि इससे पहले श्रीदेवी ने जिन फिल्मों को छोड़ा, उनमें किसने रोल किया है। डायरेक्टर राजीव राय की फिल्म  मोहरा पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने करने से इनकार कर दिया। बाद में दिव्या भारती को यह रोल दिया गया। लेकिन जब फिल्म बन रही थी, तभी दिव्या की मौत हो गई। बाद में रवीना टंडन को लेकर फिल्म पूरी की गई।

जब माधुरी को मिला रोल
अब बात दिल तो पागल है फिल्म की करते हैं। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस में जब श्रीदेवी ने रोल ठुकराया तो माधुरी ने उनकी जगह ली। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अलावा बाजीगर फिल्म में अब्बास मस्तान चाहते थे कि श्रीदेवी फिल्म में जुड़वां बहनों का रोल करें। उन्होंने उन्हें अप्रोच भी किया था।

बाजीगर में ये हुआ था
लेकिन बाद में अब्बास मस्तान ने फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया।  दोनों बहनों के रोल में काजोल और शिल्पा शेट्टी को ले लिया। कहा जाता है कि श्रीदेवी ने फिल्म को हां नहीं कहा था। इसके अलावा इसे करने से इनकार भी नहीं किया था। लेकिन अब्बास मस्तान ने स्क्रिप्ट बदलने से पहले श्रीदेवी से डिस्कशन जरूर किया था।

यश चोपड़ा की फिल्म
डर फिल्म की भी बात करते हैं। यश चोपड़ा ने किरण का रोल श्रीदेवी को ऑफर किया था। लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया और करने से इनकार कर दिया। श्रीदेवी ने ऐसा दावा भी किया था कि अगर उन्हें शाहरुख खान वाला रोल मिलता तो वो फिल्म कर लेतीं। जूही चावला को लेकर फिल्म बनाई गई, जो सुपरहिट रही। लेकिन इस दौरान हीरोइन जूही पर श्रीदेवी को कॉपी करने का आरोप लगा था।