खुद से 26 साल छोटी लड़की से शादी करेंगा ये  स्टार, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार

सोशल मीडिया पर आजकल 52 साल के मिलिंद सोमन काफी ट्रोल हो रहे हैं। खास बात ये है कि वो खुद से 26 साल छोटी लड़की से शादी को लेकर चर्चा में हैं।

New Delhi, Dec 19: मिलिंद सोमन के बारे में आप जानते होंगे। 52 साल की उम्र में भी ये एक्टर जवां दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वो जल्द ही अपनी शादी की भी खबर दे सकते हैं। बीते कुछ वक्त से वो खुद से 26 साल छोटी अंकिता से अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं। अब खबर है कि मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड से जल्द ही शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वो लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

गुवाहाटी गए थे मिलिंद
कुछ खबरें ये भी कहती हैं कि मिलिंद हाल ही में अंकिता के घर गुवाहाटी गए थे। वहां उन्होंने अंकिता के परिवारवालों से मुलाकात की। वो अंकिता के घर के सभी सदस्यों से मिले। कहा जा रहा है कि इससे पहले उम्र में बड़ा अंतर होने की वजह से अंकिता के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। बाद में मिलिंद के अच्छे स्वभाव को देखकर वो मान गए।

2018 में कर सकते हैं शादी
अब उम्मीद जताई जा रही है कि 2018 में मिलिंद और अंकिता शादी कर लेंगे। मिलिंद जल्द ही रिएलिटी शो ‘आई कैन, यू कैन’ को होस्ट करते नजर आएंगे। इस एपिसोड में 6 लोगों के सफर को दिखाया जाएगा। इन 6 लोगों में से तीन धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं और तीन पहले ही इसे छोड़ने में सफल रहे हैं। यहां आपको खास बात ये भी बता दें कि मिलिंद एक वक्त में चेन स्मोकर रह चुके हैं।

फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं
मिलिंद अक्सर अपनी शानदार फिटनेस को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आजकल उन्हें खुद से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मिलिंद सोमन की मानें तो वो इस ऐज गैप को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। मिलिंद सोमन को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें उन्हें लेकर काफी बातें लिखी गई हैं। आप भी जानिए।

ट्विटर पर ट्रोलिंग के शिकार
इस रिपोर्ट में छपा है कि उनकी 26 साल की फ्लाइट अटेंडेंट अंकिता के साथ उनका अनोखा रिश्ता है। इस अनोखे रिश्ते पर बाकी दुनिया से मिलिंद की अलग राय है। अपने 52 वें जन्मदिन पर मिलिंद सोमन नॉर्वे में इसी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिताकर लौटें हैं। इसके बाद से उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार और भी ज्यादा गर्म हो गया है। हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।

रिश्ते को लेकर सीरियस हैं मिलिंद
बताया जा रहा है कि मिलिंद इस रिश्ते को लेकर काफी सीरीयस भी हैं। मिलिंद ने अंकिता के साथ अपनी एक सेल्फी और कुछ और भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर डाली। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल वेबसाइट्स पर काफी वायरल हो गईं। एक बार फिर उनके इस अफेयर को लेकर मिलिंद सोमन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके अलावा भी कुछ और बातें हैं

कुछ लोगों का सपोर्ट भी मिला
इस कॉन्ट्रोवर्शल रिलेशनशिप को कुछ लोगों का सपोर्ट भी हासिल है। ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स ही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उन्हें अभी मिलिंद सोमन को लेकर चल रहे इस मामले के बारे में पता चला। उन्होंने आगे लिखा है कि वो दोनों अडल्ट हैं इसलिए उन्हें किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं। इसके साथ ही कई और बातें लिखी हैं।

देखना है आगे क्या होता है
यूजर ने ये भी लिखा है कि इन दोनों ने इस बारे में किसी की स्वीकृति मांगी है। इसलिए इन दोनों का मजाक ना उड़ाया जाए। इससे पहले भी मिलिंद कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं। मिलिंद का तलाक तक हो चुका है। कुछ लोगों ने सोशल वेबसाइट्स पर लिखा है कि चलिए इस बार दुआ करते हैं कि मिलिंद की स्पेशल समवन अंकिता हो। ये है इस एक्टर की कहानी