आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश के उतने फॉलोवर्स, जितनी 105 देशों की आबादी है

प्रिया प्रकाश का जलवा जारी है। अब तक उनके फॉलोवर्स की संख्या इतनी बढ़ गई है, जितनी 105 देशों के आबादी है। आप भी जानिए ये खस बात

New Delhi, Feb 21: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो के जरिए 18 साल की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश करोड़ों दिलों में राज करने लगी हैं। प्रिया की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस्टाग्राम के ही मालिक को ही पीछे छोड़ दिया है। मार्क जुकरबर्ग करीब साढ़े 7 साल से इंस्टाग्राम पर हैं और उन्हें करीब 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया
हैरानी की बात तो ये है कि प्रिया ने डेढ़ साल पहले ही इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया था। इतने कम वक्त में ही प्रिया के करीब 4.5 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इतने फॉलोवर्स दुनिया के 105 देशों की जनसंख्या से ज्यादा हैं। प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या बीते एक हफ्ते में तेजी से बढ़ी है।  वेलेन्टाइन डे पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो आंख मारती नजर आ रही हैं।

आंकड़ों पर नजर डालिए
अब जरा आंकड़ों की बात करते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रिया ने जितने फॉलोवर्स बना लिए हैं, उतनी जनसंख्या दुनिया भर के 105 देशों कती जनसंख्या से ज्यादा है। दुनिया के 233 में से 105 देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी करीब 801 से 45 लाख के बीच है। मसलन, 233वें नंबर पर होली सी की 129वें नंबर पर मौजूद कुवैत की आबादी करीब 42 लाख है।

प्रिया और मार्क में फर्क
अब जरा प्रिया और मार्क जुकरबर्ग के बीच तुलनात्मक रिसर्च देखिए। प्रिया ने डेढ़ साल में इंस्टाग्राम पर 91 पोस्ट की हैं, जबकि जुकरबर्ग ने साढ़े 7 साल में 120 पोस्ट की हैं। प्रिया इंस्टाग्राम पर 86 लोगों को फॉलो करती हैं, जबकि जुकरबर्ग 401 लोगों को फॉलो करते हैं।प्रिया फिल्मों के बारे में पोस्ट करती हैं। जबकि जुकरबर्ग फैमिली मेंबर्स और दोस्तों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल
आपने भी देखा होगा कि इस लड़की को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की और एक लड़का है। दिख रहा है कि दोनों अपनी आंखों के इशारे से एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सिर्फ 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का अपनी एक आंख से इशारा करता है। इसके बाद लड़की अपनी आंख की दोनों भौंह से लड़के को इशारा करती है।

फेशियल एक्सप्रेशन से खूबसूरती
फेशियल एक्सप्रेशन को बेहद ही खूबसूरती से पेश करने की वजह से इस प्य़ारी सी लड़की के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है। 18 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। प्रिया फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनके बारे में खास बातें जानिए।

ये प्रिया की पहली फिल्म
हैरानी की बात तो ये है कि ये फिल्म प्रिया की पहली फिल्म है। ये सीन मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का है। इस फिल्म के बारे में और भी खास बातें जानिए। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। खास तौर पर जिस सीन को आप देख रहे हैं, वो इसी फइल्म के गीत ‘मनिक्या मलरया पूवी’ का है। इस गीत को शान रहमान ने कम्पोज किया है।