एक साथ तीन लड़कियों से था रणवीर सिंह का अफेयर, खुद किया खुलासा, ऐसी है लव लाइफ

Ranveer Dipika

रणवीर सिंह और दीपिका के बीच अफेयर के चर्चे बी टाउन में सुर्खियां बनी हुई है, लेकिन ना तो दीपिका और ना ही रणवीर कभी पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार करते हैं।

New Delhi, Feb 03 : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, एक बार फिर से उन्होने एक मैग्जीन को दिये इंटरव्यू में ऐसी बात कह दी है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल बाजीराव ने इस इंटरव्यू में कहा कि 14 साल की उम्र में वो एक या दो नहीं बल्कि एक साथ तीन-तीन लड़कियों को डेट कर चुके हैं, उनके अनुसार उनका लड़कियों के साथ व्यवहार हमेशा से बहुत अच्छा रहा है।

तीन लड़कियों को एक साथ डेट
रणवीर सिंह ने बताया कि एक बार वो अपने कुछ फैमिली मेंबर्स के साथ अमेरिका वेकेशन पर गये थे, वहां से लौटने के बाद वो पहले से ज्यादा लंबे और पतले हो गये थे, Ranveer singhफिर उन्होने एक लड़की को डेट करना शुरु किया, फिर दूसरी को, रणवीर ने कहा कि आपको जानकर हैरानी होगी, कि सिर्फ 14 साल की उम्र में मैं एक साथ तीन-तीन लड़कियों को डेट कर चुका हूं।

कई एक्ट्रेसेज से जुड़ा नाम
बाजीराव के इस बयान की हर जगह चर्चा हो रही है, वैसे अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो उनका बॉलीवुड में आने के बाद भी कई एक्ट्रेसेज के साथ नाम जुड़ चुका है, Ranveer Singh11वो अपने लव-अफेयर्स की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहे हैं, हालांकि वो इस बारे में खुलकर कुछ बताते नहीं, तो कुछ छुपाते भी नहीं हैं।

फिलहाल दीपिका को कर रहे डेट
रणवीर और दीपिका के बीच अफेयर के चर्चे बी टाउन में सुर्खियां बनी हुई है, लेकिन ना तो दीपिका और ना ही रणवीर कभी पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार करते हैं,Ranveer Deepika1 पिछले दिनों दोनों के सगाई की भी बात सामने आई थी, हालांकि मस्तानी फिलहाल शादी के लिये तैयार नहीं है, इसी वजह से वो सगाई को भी टाल रही हैं।

लिव-इन में रहें दीपिका-रणवीर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले दिनों दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में काम कर रहे थे, इस दौरान दोनों लिव-इन में रह रहे थे। RanveerSingh-Deepika-Padukoneदरअसल फिल्म की शूटिंग मुंबई के दहिसर में चल रही थी, रणवीर और दीपिका दोनों को फिल्म की शूटिंग के लिये बार-बार मुंबई से वहां जाना पड़ता, ट्रेवलिंग टाइम को बचाने के लिये उन्होने दहिसर में ही शूटिंग लोकेशन के पास एक घर रेंट पर लिया था, जहां दोनों लिव-इन में रहे। इस फिल्म से पहले दोनों रामलीला (2013) में भी काम कर चुके हैं।

कॉलेज में इन्हें किया डेट
कहा जाता है कि रणवीर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आए, उनके अफेयर के किस्से भी तभी से सुनने को मिले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, Ranveer Singh1कॉलेज के दिनों से ही वो डेटिंग कर रहे हैं, बॉलीवुड में एंट्री से पहले रणवीर सिंह का नाम हेमा मालिनी-धर्मेन्द्र की बेटी आहना देओल के साथ जुड़ चुका है, दोनों ने लंबे समय तक डेट किया है, दोनों एक ही कॉलेज में पढते थे।

हेमा मालिनी की बेटी से ब्रेकअप
अहाना और रणवीर बाद में अलग हो गये थे, अलग होने के बाद रणवीर पढाई के लिये विदेश चले गये थे,Ranveer Ahana तो अहाना की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन वैभव वोहरा से साल 2014 में हो गई, अहाना और वैभव का एक बेटा भी है, जिनका नाम डेरियन वोहरा है।

अनुष्का शर्मा से अफेयर
रणवीर की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात की हीरोइन अनुष्का शर्मा के साथ भी उनके अफेयर के किस्से मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। ranveer anushkaहालांकि लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, रणवीर-अनुष्का ने तीन फिल्मों में एक साथ काम किया। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी की है।

सोनाक्षी सिन्हा से भी जुड़ा नाम
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म लुटेरे की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी रणवीर के अफेयर के किस्से सुर्खियों में रहे। Ranveer sonakshiलंबे समय तक दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता था, हालांकि बॉलीवुड स्टार ने इन बातों का खंडन किया था, उन्होने कहा था कि सोनाक्षी उनकी एक अच्छी फ्रेंड हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं, दोनों ने सिर्फ एक ही फिल्म में साथ काम किया।