उधर जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी पत्नी, इधर माधुरी दीक्षित के साथ इश्क लड़ा रहे थे संजय दत्त

sanjay dutt main

नाइनटीज में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर बी-टाउन का सबसे हॉट टॉपिक था। दोनों की नजदीकियां साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन के दौरान बढी।

New Delhi, May 02 : बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की लाइफ पर बनी संजू का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, इस टीजर से ये भी खुलासा हुआ है कि संजू बाबा की 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं, इतनी सारी गर्लफ्रेंड्स के बारे में तो मुन्ना भाई ही जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो संजय दत्त के लाइफ का हिस्सा रही हैं, तीन तो उनकी पत्नी बनने में कामयाब रही, बाकियों से रिश्ता ब्रेकअप पर खत्म हो गया।

एक समय में तीन रिलेशनशिप्स
एक इंटरव्यू में संजू बाबा ने अपने जवानी के दिनों को याद करते हुए कहा था कि मैं एक दौर में 3 रिलेशनशिप्स हैंडल कर चुका हूं, और कभी पकड़ा भी नहीं गया । sanjay dutt tinaआपको बहुत चतुराई से मैनेज करना होता है। आपके पार्टनर्स को ये खबर नहीं होनी चाहिये, कि किसके साथ क्या हो रहा है। बात सबसे पहले संजय दत्त और टीना मुनिम की, दोनों बचपन के दोस्त थे, जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन संजू बाबा के शराब की लत ने उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस से दूर कर दिया। टीना ने संजय दत्त से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना से रिश्ता जोड़ लिया था।

संजय दत्त- ऋचा शर्मा
एक लोकल मैगजीन में ऋचा शर्मा की तस्वीर छपी थी, जिसे देखकर बॉलीवुड स्टार उनके दीवाने हो गये थे, फिर दोनों की मुलाकात एक फिल्म मूहूर्त के दौरान हुई थी, sanjay dutt Richaसंजय ऋचा से बात करने के लिये दिवाने हो गये थे। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। बॉलीवुड स्टार ने उन्हें शादी के लिये प्रपोज किया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वो विचार कर बताएंगी। फिर दोनों ने 1987 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी हुई, जिनका नाम त्रिशाला है, कुछ सालों बाद ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया, वो इलाज के लिये अमेरिका चली गई, इसी दौरान संजू बाबा की नजदीकियां माधुरी दीक्षित से बढ गई। 10 दिसंबर 1996 को संजय की पहली पत्नी का निधन हो गया।

संजय दत्त- माधुरी दीक्षित
नाइनटीज में संजय दत्त और माधुरी का अफेयर बी-टाउन का सबसे हॉट टॉपिक था। दोनों की नजदीकियां साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन के दौरान बढी, sanjay dutt madhuriदोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया था, लेकिन तभी संजू बाबा मुंबई ब्लास्ट केस में फंस गये, उन्हें 1993 में गिरफ्तार किया गया था, संजू बाबा के जेल जाने के बाद धक-धक गर्ल उनसे दूर हो गई। फिर उन्होने अमेरिका में बसे डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर घर बसा ली।

संजय दत्त और रिया पिल्लई
मुंबई बम विस्फोट केस में कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद जब संजय दत्त को थोड़ी राहत मिली, तो माधुरी दीक्षित उनसे दूर जा चुकी थीं, तब उनकी जिंदगी में सोशलाइट रिया पिल्लई की एंट्री हुई। sanjay dutt and rhea pillaiदोनों ने साल 1998 में शादी कर ली। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी, फिर 2005 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। कहा जाता है कि शादी करने के बाद दोनों के ही एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे थे।

संजय दत्त और नाडिया दुर्रानी
रिया पिल्लई से शादी के बाद संजय का नाडिया दुर्रानी से अफेयर शुरु हो गया था, कोई नहीं जानता कि दोनों कैसे संपर्क में आये, sanjay-nadia-durraniलेकिन रिया पिल्लई को संजय और नाडिया के अफेयर की भनक लग चुकी थी, बात तब बिगड़ी जब नाडिया को संजू बाबा की फिल्मों के सेट पर देखा जाने लगा। इसी वजह से रिया से उनका रिश्ता टूट गया। लेकिन इसके बाद संजय और नाडिया का भी रिश्ता नहीं चल पाया, दोनों अलग हो गये।

संजय दत्त और मान्यता दत्त
नाडिया दुर्रानी से रिलेशनशिप के दौरान ही संजय मान्यता की तरफ आकर्षित होने लगे थे। ऐसे में जब नाडिया दुर्रानी से उनका रिश्ता टूटा, sanjay dutt manyataतो फिर वो मान्यता के करीब आने लगे। दो साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने साल 2008 में 7 फरवरी को शादी कर ली। हालांकि उनकी शादी से उनकी दोनों बहनें काफी नाराज थी। फिर दो साल बाद 2010 में संजय दत्त के घर जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा का जन्म हुआ।