इन एक्टर्स ने कम फीस की वजह से ठुकरा दी वो फिल्में, जो चमत्कार कर गई

बॉ़लीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने कम फीस की वजह से ऐसी फिल्म ठुकरा दी, जो चमत्कार कर चुकी हैं। आइए इस बारे में आपको बताते हैं।

New Delhi, Jan 19: कई बार बॉलीवुड में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। कई बार एक्टर्स ऐसी फिल्मों को ठुकरा देते हैं, जो चमत्कार कर जाती हैं। कई बार कम फीस भी इसकी वजह बनती है और ऐसा कई बार देखने को भी मिला है। बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, दोनों जगह ही ऐसा होता है। फिल्म के मेकर्स भी कभी सितारों की डिमांड पूरी नहीं कर पाते।

पद्मावत में पहले शाहरुख चुने गए
इस वजह से डायरेक्टर्स को दूसरे ऑप्शन तलाशने पड़ते हैं। चाहे आप बात पद्मावत की ही कर लें। क्या आप जानते हैं कि पद्मावत में सबसे पहले शाहरुख खान को एक रोल ऑफर किया गया था। उन्हें महाराजा रतन सिंह का किरदार निभाने का ऑफर किया गया था। शाहरुख ने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद ये रोल शाहिद कपूर को मिला।

फीस ज्यादा मांग ली थी
हालांकि पद्मावत विवादों में है लेकिन बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अब 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में पहले शाहरुख खान को राजा रतन सिंह का रोल ऑफर किया गया था। फीस की वजह से शाहरुख ने इस फिल्म में रोल करने से मना कर दिया। आखिरकार ये रोल शाहिद कपूर को मिला और अब फिल्म तैयार है।

करीना कपूर के साथ ऐसा हुआ
करीना कपूर भी इस मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘कल हो न हो’ के लिए लीड रोल ठुकराया था। लीड रोल यानी वो रोल जो प्रीती जिंटा ने किया था। इस फिल्म के लिए करीना ने करण से उतनी ही फी मांगी थी जितनी शाहरुख ने ली थी। इसके बाद ये रोल प्रीती जिंटा को दिया गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

श्रीदेवी को बनना था शिवगामी
बाहुबली के बारे में तो आप जानके ही होंगे। बाहुबली में शिवगामी देवी का किरदार शानदार था। पहले ये रोल श्रीदेवी को ऑफर किया जा रहा था। श्रीदेवी ने ज्यादा फीस मांगी तो एस राजामौली ने इस किरदार के लिए राम्या कृष्णन को चुना। बाहुबली ने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

रणवीर सिंह के बाद करण जौहर
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट हालांकि हिट नहीं हो पाई थी। लेकिन इस फिल्म में लीड रोल के लिए पहले रणवीर सिंह को ऑफर दिया गया था। इस फिल्म में कम फीस की वजह से रणवीर सिंह ने रोल को ठुकरा दिया था, बाद में करण जौहर ने वो रोल अदा किया था। हालांकि ये फिल्म स्क्रीन पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और औंधे मुंह गिरी थी।

नवाजुद्दीन भी मौका चूक गए
नवाजुद्दीन सिद्दकी एक शानदार एक्टर हैं। ‘जॉली एलएलबी 2’ में उन्हें लीड रोल का ऑफर मिला था। इस रोल के लिए उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। इस वजह से बाद में अक्षय कुमार को इस रोल के लिए चुना गया था। ये फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी और खास बात ये है कि अक्षय के किरदार की हर किसी ने जमकर तारीफ की थी।

किक में पहले सोनाक्षी थीं
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के बारे में तो आप जानते ही होंगे। बताया जाता है कि ये फिल्म पहले सोनाक्षी सिन्हा को ऑफर की गई थी। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी ने काफी ज्यादा फीस डिमांड की थी। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिज को ये रोल दिया गया था। बताया तो ये भी जाता है कि ये रोल पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर किया गया था। बाद में फिल्म ने चमत्कार कर दिया था।