IAS-IPS से भी ज्यादा है तैमूर के आया की सैलरी, इसके साथ मिलती है कार और विदेश यात्रा मुफ्त

करीना और सैफ अपनी फिल्मों की वजह से बिजी रहते हैं, हालांकि वो अपने बच्चे के लिये भरपूर समय निकालते हैं, इसके बावजूद उनकी गैर-मौजदूगी में सावित्री तैमूर को संभालती है।

New Delhi, Sep 28 : छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर जब से पैदा हुए हैं, तब से ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। आप ये भी कह सकते हैं कि इतनी छोटी उम्र में तैमूर बड़े-बड़े सितारों से भी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं। घर से बाहर निकलते ही मीडिया के कैमरे उनके पीछे लग जाते हैं, अब तो शायद तैमूर को भी इस बात का अंदाजा हो गया है, कि वो फेमस हो चुके हैं, तभी तो कैमरा देख वो मुस्कुराने लगते हैं।

तैमूर का ख्याल रखने के लिये नैनी
डेढ साल के Taimur का ख्याल रखने के लिये करीना कपूर खान ने एक नैनी रखी हुई है, ये नैनी अकसर छोटे नवाब के बेटे के साथ नजर आती हैं। इस नैनी का नाम सावित्री है और वो तैमूर के छोटे-बड़े हर जरुरत का ध्यान रखती हैं। वो अकसर तैमूर को गोद में लिये हुई नजर आती हैं। छोटे शहरों में नैनी को आया भी कहा जाता है, तैमूर सावित्री से घुल-मिल चुके हैं, सावित्री उन्हें उनकी मम्मी की कमी महसूस नहीं होने देती।

मोटी सैलरी लेती हैं
करीना और सैफ अपनी फिल्मों की वजह से बिजी रहते हैं, हालांकि वो अपने बच्चे के लिये भरपूर समय निकालते हैं, इसके बावजूद उनकी गैर-मौजदूगी में सावित्री Taimur को संभालती है, वो उनके जरुरतों का ख्याल रखती हैं। इसके बदले में करीना सावित्री को मोटी रकम देती है। सावित्री की सैलरी किसी आईएएस या आईपीएस अधिकारी से कहीं ज्यादा है। आम आदमी तो सावित्री की सैलरी सुन शायद हैरान रह जाएगा।

इतनी है सैलरी
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के अनुसार तैमूर का ध्यान रखने वाली आया की सैलरी हर महीने 1.5 लाख रुपये है। अगर सावित्री को कुछ अतिरिक्त समय देना पड़ता है, तो वो उसके बदले एक्सट्रा चार्ज वसूलती है। यानी हर महीने सैफ करीना उन्हें करीब 1.75 लाख रुपये तक तनख्वाह देते हैं। इसके साथ ही सैफ ने सावित्री को एक कार भी दी हुई है, ताकि वो तैमूर को बांद्रा इलाके में घुमा सकें।

तैमूर के साथ विदेश यात्रा
अगर सैफ-करीना Taimur को लेकर कहीं विदेश घूमने या काम से जाते हैं, तो उनके साथ सावित्री भी जाती है, ताकि वहां Taimur को संभाल सके। करीना ने Taimur के लिये सावित्री का इंतजाम जूहू स्थित एक एजेंसी से किया है, तुषार कपूर और सोहा अली खान के बच्चों को भी संभालने के लिये इसी एजेंसी ने नैनी का इंतजाम किया है, ये एजेंसी नैनी का बैकग्राउंड, मेडिकल और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन कराती है, ताकि बॉलीवुड सितारों और उनके बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़ा।