श्रीदेवी के अलावा, इन फिल्मी हस्तियों की भी हुई संदिग्ध मौत, सच किसी को नहीं पता

bollywood death 1

श्रीदेवी के अलावा भी कई पिल्मी हस्तियों की मौत सवालों के घेरे में हैं, रहस्यमयी है, आज तक उनके फैन्स साजिश की आशंक से इंकार नहीं करते हैं, पढ़िए उनके बारे में।

New delhi, Feb 28: श्रीदेवी की मौत को लेकर रहस्य का साया है, फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत दुर्घटनावश पानी में डूबने से हुई थी, लेकिन सवाल कई हैं, जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं। श्रीदेवी के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मी हस्तियों की मौत रहस्यमयी है, कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिनकी मौत का राज आज तक राज ही है, हम आपको बताते उनके बारे में, जनकी मौत एक सवाल बन कर रह गई थी। इनके बारे में पढ़ कर आप को हैरानी होगी, आखिर किस तरह से बॉलीवुड में घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में कोई खुल कर बात नहीं करता है। फैन्स कयास ही लगाते रह जाते हैं।

दिव्या भारती केस
श्रीदेवी की तरह दिव्या भारती 90 के दशक में एक सितारा बन कर उभरी थीं, वो छोटी सी उम्र में ही सुपरस्टार बन गई थीं, लेकिन इस से पहले कि वो पूरी तरह से बॉलीवुड पर छाती, उनकी मौत हो गई, वो अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिर गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन पता चला कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उनके फैन्स को अभी तक लगता है कि दिव्या की मौत के पीछे उनके पति साजिद नडियाडवाला का हाथ है।

मनमोहन देसाई की मौत
बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टरों में से एक मनमोहन देसाई की मौत भी कम रहस्यमयी नहीं है। अमिताभ बच्चन के साथ कई सुपरहिट फिल्में करने वाले मनमोहन देसाई अपनी बालकनी कूदने के बाद मृत पाए गए थे। कहा जाता है कि वो तनाव के कारण परेशान थे, साथ ही वो पीठ के दर् से भी बहुत ज्यादा परेशान थे, उनकी मौत भी राज बन कर रह गई।

गुरुदत्त का ट्रैजिक अंत
भारतीय फिल्मों के इतिहास में सबसे रचनात्मक और सफल फिल्ममेकर गरुदत्त की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई थी। ऐक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गुरू दत्त ने प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीवी और गुलाम जैसी फिल्में बनाई थीं। बतया जाता है कि उनकी मौत ड्रग और नशे के ओवरडोज के कारण हुई थी।

परवीन बाबी का दुखद अंत
परवीन बाबी बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री थी जो टाइम मैगजीन के कवर पर छपी थी। उनका अंत भी सवालों के घेरे में हैं, परवीन बॉबी मुंबई में अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गी थी। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी मौत भूख से हुई थी। अपने आखिरी समय में वो कई बीमारियों से जूझ रही थीं.

जिया खान का मामला
जिया खान का मामला तो अभी चल कोर्ट में चल रहा है। जिया खान की बॉडी 3 जून, 2013 को उनके फ्लैट में मिली थी, उनकी मां का आरोप है कि ये खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने जिया की डायरी के पन्ने भी दिए थे जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप की परेशानियों के बारे में बताया था। इस मामले में सूरज पांचोली के खिलाफ मामला चल रहा है।

सिल्क स्मिता ने की आत्महत्या
सिल्क स्मिता के बारे में आपको याद ही होगा, जिनकी जीवनी पर बनी फिल्म में विद्या बालन ने एक्टिंग की थी।सिल्क स्मिता साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड ऐक्ट्रेस थीं। 1996 में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। बताया जता है कि वो अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान थी, उन पर काफी कर्ज था, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली, हालांकि उनके फैन्स साजिश की आशंका से इंकार नहीं करते हैं। श्रीदेवी की तरह इन लोगों की मौत भी सवालों के घेरे में थी।

शिखा जोशी
शिखा जोशी एक्ट्रेस थीं, उनको बी.ए पास फिल्म में देखा गया था. ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट के कारण विवादों में घिर गई थी, इस पिल्म के बाद शिखा ने आत्महत्या कर ली थी। मुंबई में अपने फ्लैट में उन्होंने फांसी लगा ली थी। उनकी मौत अपने साथ कई राज ले कर चली गई, परिवार वालों का कहना है कि ये साजिश है, लेकिन पुलिस जांच में कुछ नहीं निकला।