विरुष्का के फैंस के लिये खुशखबरी, पहली बार इस टीवी शो में विराट-अनुष्का करेंगे रोमांटिक डेब्यू

Virat Anushka1

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का के साथ करीब चार महीने पहले इटली में सात फेरे लिये, उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए।

New Delhi, Mar 28 : स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के लिये सरप्राइज है। दरअसल ये दोनों एक साथ एक टीवी शो में अपने प्यार का राज खोलते हुए नजर आएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं सेलिब्रिटी के कंट्रोवर्शियल चैट शो कॉफी विद करण की। करण जौहर अपने शो के 6ठें सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस साल इस सीजन के पहले गेस्ट विराट-अनुष्का होंगे।

विराट-अनुष्का बनेंगे गेस्ट
आपको बता दें कि करण के शो के लिये प्लान किया जा रहा है, कि इस साल विराट और अनुष्का को पहला गेस्ट बनाकर बुलाया जाए। Virat Anushkaये शो सितंबर में ऑन एयर होने की उम्मीद है। इससे पहले करण के इस शो में बतौर गेस्ट ज्यादातर बार शाहरुख खान पहुंचे थे। लेकिन शो मेकर्स इस बार विराट-अनुष्का की लोकप्रियता को भुनाना चाहते हैं, इसी वजह से पहले गेस्ट के तौर पर उन्हें इनवाइट करना चाहते हैं।

करण जौहर कर रहे हैं तैयारी
शो के होस्ट करण जौहर इन दिनों इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार्स में बिजी है, इस शो के खत्म होने के बाद दिल हैं हिंदुस्तकानी में पर फोकस करेंगे, फिर थोड़ा सा ब्रेक लेने के बाद कॉफी विद करण से वो छोटे परदे पर वापसी करेंगे। सूत्रों के अनुसार शो के मेकर्स ने प्लान पर काम करना शुरु कर दिया है। विराट-अनुष्का को 6ठें सीजन के लिये फिक्स माना जा रहा है।

5वें सीजन में भी बुलाया गया था
आपको बता दें कि कॉफी विद करण के पिछले सीजन में भी करण जौहर ने खूब कोशिश की थी, कि इस जोड़ी को अपने शो में लेकर आये, virat-anushkaलेकिन अनुष्का ने विराट के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था। दरअसल शादी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप पर कोई बात नहीं करना चाहती थी, इसी वजह से उन्होने तब करण को मना कर दिया था।

करीब चार महीने पहले शादी
मालूम हो कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का के साथ करीब चार महीने पहले इटली में सात फेरे लिये, उनकी शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। Virat Kohli anushka Sharmaशादी के बाद दोनों ने अपने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिससे फैंस को उनके शादी की जानकारी मिली। हालांकि इटली से लौटने के बाद इस स्टार कपल ने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिये दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था।

कई सितारे खोल चुके हैं दिल का राज
पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि कॉफी विद करण के 6ठें सीजन का टेलीकास्ट अगले साल 2019 में किया जाएगा। लेकिन अब इसी साल सितंबर में प्रसारण होने की चर्चा है।Karan1 आपको बता दें कि इस शो में कई बड़े सितारे अपने दिल का राज खोल चुके हैं, इसके साथ ही कई सितारों की बातों पर विवाद भी हुआ था।

पहली बार दिखेंगे टीवी शो में एक साथ
अगर शो के मेकर्स विराट और अनुष्का को एक साथ शो में ले आते हैं, तो विरुष्का फैंस के लिये ये काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि ये पहला मौका होगा, जब ये स्टार कपल पहली बार किसी मंच पर एक साथ इंटरव्यू देंगे। शादी से कुछ समय पहले कुछ इंटरव्यूज में विराट ने अनुष्का की खुलकर तारीफ की थी। लेकिन अनुष्का हमेशा विराट और अपने रिलेशनशिप पर बात करने से बचती हैं।

अनुष्का नहीं करना चाहती बात
मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं करना चाहती हैं। दरअसल उनका मानना है कि anushka sui dhagaजिस चीज को सबसे कम तरजीह मिलनी चाहिये, लोग उसे ही सबसे कम तरजीह देते हैं। इन गॉसिप की वजह से कहीं ना कहीं उनके काम की जितनी बात होनी चाहिये। उतनी नहीं होती, इसी वजह से वो इन चीजों पर बात करने से बचती हैं।

फिलहाल यहां व्यस्त हैं स्टार कपल
विराट कोहली 7 अप्रैल से शुरु होने वाले आईपीएल में व्यस्त हो चुके हैं, वो इस सीजन में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते नजर आएंगे। Virat anushka2इससे पहले श्रीलंका में खेले गये ट्राई सीरीज में बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया था, वो पत्नी अनुष्का के साथ समय बिता रहे थे। जबकि अनुष्का परी के रिलीज होने के बाद अब अपनी अगली फिल्म सूई-धागा में व्यस्त हो चुकी हैं।