जिस इंडियन बॉलर ने दिग्गजों को पैवेलियन भेजा, वो एक हसीना की गेंद पर क्लीन बोल्ड

जिस इंडियन बॉलर ने बड़े बड़े बल्लेबाजों को धूल चटा दी, वो एक हसीना की गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए हैं।  जी हां भारतीय टीम के इस सितारे के बारे में जानिए।

New Delhi, Mar 19: भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बॉ़लीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। वक्त पर दिखता रहा है कि भारतीय टीम के सितारे बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी करते हैं। चाहे आप बात विराट कोहली की करें, या फिर हरभजन सिंह की करें, चाहे आप बात युवराज सिंह की करें या फिर जहीर खान की। लेकिन अब एक और इंडियन बॉलर एक हसीना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया है।

इस लड़की से करेंगे शादी
अब खबर आ रही है की टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं। इस लड़की का नाम है तनिष्का कपूर। तनिष्का दून की रहने वाली हैं। यजुवेंद्र चहल टीम इंडिया के उभरते हुए स्पिनर हैं, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी को देखकर बीसीआई सलेक्शन कमेटी काफी प्रभावित हुई थी।

यजुवेंद्र हुए तनिष्का के दीवाने !
तनिष्का कपूर ने कन्नड फिल्मों में काम करती हैं। कई बार तनिष्का और यजुवेंद्र को साथ साथ भी देखा गया है। बताया जाता है कि आईपीएल के दौरान ही यजुवेंद्र और तनिष्का की मुलाकात हुई थी। तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। कई बार दोनों को एक साथ भी देखा गया। अब ये खबरें आ रही हैं कि जल्द ही तनिष्का और यजुवेंद्र शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं।

ये है तनिष्का की लाइफ
तनिष्का जन्म 16 अप्रैल 1994 को हुआ था। तनिष्का का परिवार इसके बाद मुंबई से कर्नाटक शिफ्ट हो गए थे। बैंगलुरु में तनिष्का 16 सालों से रह रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने अपना आशियाना दून में चुना। 2015 में तनिष्का ने तेलुगु फिल्म उप्पी-2 के साथ फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। वो अब तक कई कन्नड़ फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौर पर है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में निदाहास ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। यजुवेंद्र ने अब तक कुल मिलाकर 23 वनडे मैच खेले हैं। इन 23 मैचों में  उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं। 18 मार्च को खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

यजुवेंद्र-तनिष्का की कैमिस्ट्री
यजुवेंद्र ने अब तक 21 टी-20 मैच खेले हैं और इनमें 35 विकेट अपने नाम किए हैं। यजुवेंद्र और तनिष्का के बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी करेंगे और कनिष्का के दून स्थित आशियाने में इस शादी का बड़ा समारोह किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है।

आईपीएल में दिखाया जलवा
हरियाणा के इस गेंदबाज ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु जैसी टीमों के साथ खेला है। वहां उनके प्रदर्शन को देखकर ही उनका सलेक्शन टीम इंडिया में किया गया था। आईपीएल के दौरान ही यजुवेंद्र की मुलाकात कनिष्का से हुई थी। इसके बाद से कहा जा रहा है कि ये इंडियन बॉलर भी एक हसीना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया है।