खाना खाने के बाद ये काम ना करें, वरना भयंकर बीमारियां शरीर को जकड़ लेंगी

खाना खाने के बाद कुछ काम ऐसे हैं, जो आपको किसी भी हाल में नहीं करने चाहिए। भयंकर बीमारियां खुद से दूर करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

New Delhi, Jan 16: कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका आपको हर हाल में ध्यान रखना चाहिए। इंसान की जिंदगी में कुछ बातें ऐसी हैं, जिनसे भयंकर बीमारियां शरीर से दूर रह सकती हैं। शरीर के लिहाज से कई ऐसी बातें भी होती हैं, जिन्हें खाना खआने के बाद कभी भी नहीं करना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से शरीर को कई बीमारियां जकड़ लेती हैं। आइए आपको कुछ खास बातें बताते हैं।

खाने के बाद तुरंत सोएं नहीं
यूं तो सोना हर किसी के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। लेकिन कहा जाता है कि खाना खाने के बाद तुरंत सोना नहीं चाहिए। इससे कई बीमारियां शरीर रो जकड़ लेती हैं। ऐसा करने से शरीर का डायजेशन धीमा हो जाता है। इसकी वजह से कई लोगों के पेट में गैस की परेशानी होने लगती है। कुछ लोगों को कॉन्स्ट‍िपेशन भी रहता है। जो आगे चलकर बवासीर की बीमारी बन जाती है।

खाने खाकर तुरंत पानी ना पीएं
खाना खाने से आधे घंटे पहले आप जितना पानी पी सकते हैं, पी लीजिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाते वक्त या फिर खआना खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं। इससे पाचन प्रक्रिया काफी धीमी हो जाती है। एसिडिटी और पेट में सूजन आ जाती है, जिससे इंसान को बहुत परेशानी होती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी से दूर रहें।

खाने के बाद फल ना खाएं
जी हां ये भई बेहद जरूरी बात है, जिसका हर किसी को ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाने चाहिए। इससे पाचन क्रिया में दिक्कत आ सकती है। पेट में खाना पचने के बजाय सड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि खाना खाने के एक घंटे बाद ही फल खाने चाहिए। फल जरूर खाएं लेकिन एक गैप देकर खाएं।

खाना खाकर चाय पीना हानिकारक है
जी हां इस बात का हर किसी को ध्यान रखना चाहिए कि खाना खाने के बाद तुरंत ही चाय ना पीएं। इस वजह से पेट में जलन होने लगती है। इसके साथ ही इंसान के पेट में सूजन आने लगती है। चाय और खाने के बीच कम से कम दो घंटे का फासला रखना काफी ज्यादा जरूरी है। शोधकर्ता और डॉक्टर्स कहते हैं का खाना खआने के तुरंत बाद चाय पीने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है।

खाने खाने के बाद ना नहाएं
जी हां शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये एक बड़ा नियम है। खाना खआने के बाद तुरंत ही नहाने ना निकल जाएं। खाना खाने से पहले नहा लें। इससे भूख बढ़ती है। खाना खाने के बाद तुरंत नहाने से शरीर भोजन पचाने की ऊर्जा खोने लगता है। नहाने से शरीर बाहर से ठँडा पड़ जाता है। इस वजह से शरीर को भोजन पचाने के लिए ज्यादा ऊर्जा संचित करनी पड़ती है।

खाना खाकर धूम्रपान ना करें
अगर आप सिगरेट पीने के शौंकीन हैं तो हम ये सलाह देंगे कि पहले तो सिगरेट छोड़ दें। इसके बाद भी आप नहीं छोड़ रहे हैं तो खाना खाने के बाद सिगरेट ना पीएं। खाना खाने के तरंत बाद धूम्रपान करने से सिगरेट का असर 10 गुना बढ़ जाता है। इस वजह से आपको दिल और सांस की बीमारियां हो सकती हैं। भयंकर बीमारियां आपके शरीर को किसी भी वक्त जकड़ सकती हैं।