डिनर में ये 5 चीजें कभी ना खाएं, वरना शरीर को कमजोर कर लेंगी भयानक बीमारियां

हर किसी के लिए डिनर काफी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये 5 चीजें कभी भी रात के खाने में नहीं खानी चाहिए। भयानक बीमारियां आपको घेर सकती हैं।

New Delhi, Feb 19: डिनर आज के दौर में हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। बेहद ही बिजी लाइफ से थोड़ा सा वक्त निकालकर लोग रात के खाने में एक साथ वक्त बिताते हैं। ये ही वो वक्त होता है, जब परिवार के लोगों से बात करने का भी वक्त मिलता है। लेकिन 5 चीजें ऐसी हैं, जो आपको कभी भी रात के खाने में नहीं खानी चाहिए, वरना भयानक बीमारियां आपको घेर सकती हैं।

ये कहता है शोध
खाने का असर सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक दिनभर जो खाना हम खाते हैं, उस पर हमारा स्वास्थ्य भी निर्भर करता है। रात के खाने के बारे में हम आपको कुछ ऐसे खाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी हाल में नहीं खाना चाहिए। आइए इस बारे में हम एक एक कर आपको जानकारी देते हैं।

चिप्स कभी ना खाएं
चिप्स वैसे भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक कहे जाते हैं। चिप्स खाना वैसे हर किसी को पसंद है, लेकिन वैज्ञानिक और हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं इसकी वजह से आपका फैट बेहद गंभीर रूप से बढ़ सकता है। ये खाना बेहद नुकसानदेह है। चिप्स में मोनोसोडियम और ग्लूमेट पाया जाता है। खास बात ये है कि इससे वजन तो बढ़ता ही है साथ ही नींद भी खराब हो जाती है।

पास्ता से दूरी बनाएं
रात के खाने में एक और चीज नहीं खाना चाहिए, जो कि पास्ता है। पास्ता एक फैटी फूड है, जो वेट गेनिंग के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता है। पास्ता में जबरदस्त तरीके से कार्बोहाइड्रेड होता है जो बेहद जल्द ही फैट में बदल जाता है। इस वजह से कहा जाता है कि पास्ता का सेवन भी रात के खाने में किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए।

रात में ना खाएं चॉकलेट
इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि रात के भोजन में कभी भी चॉकलेट नहीं लेनी चाहिए। लोग इस बात की तरफ ध्यान नहीं देते लेकिन ये बात सच है कि चॉकलेट में बड़ी मात्रा में कैफीन होता है। रात में इसे खाने से उतना ही नुकसान होता है, जितना कॉफी पीने से होता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रात के खाने में चॉकलेट कभी भी नहीं खानी चाहिए।

आइसक्रीम से जरा दूर रहें
एक और खास बात ये भी है कि आइसक्रीम रात के वक्त में नहीं खानी चाहिए। इसकी वजह भी हम आपको बता रहे हैं। अक्सर लोग रात में खाना खाने के बाद आइक्रीम जरूर खाते हैं। आइसक्रीम में जबरदस्त मात्रा में शुगर और फैट होताी है। ये वेट गेनिंग यानी मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार बताया जाता है। रात में खाने के बाद कसरत नहीं होती, इसलिए ये तेजी से वजन बढ़ाती है।

पिज्जा भूलकर भी ना खाएं
अगर आप रात के वक्त पिज्जा खाना पसंद करते हैं तो इसे बंद कर दीजिए। डिनर में कभी भी पिज्जा नहीं खाना चाहिए।  पिज्जा खाने का मन है तो इसे रात की जगह लंच में खाएं। पिज्जा वजन तो बढ़ाता ही है साथ ही हार्ट को बर्न करता है। इसके अलावा रात में नींद ना आने की वजह भी पिज्जा हो सकता है। ये वो फूड हैं जिन्हें रात के खाने में नहीं खाना चाहिए।
https://www.youtube.com/watch?v=XmOyzfwIU8s