पढि़ए शनिवार का राशिफल, 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है

शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा मंगलमय और किन पर हो सकती है समस्‍याओं की बारिश, जानिए और करें दिन को उसी तरह से प्‍लान । पढ़े अपना राशिफल ।

New Delhi, Mar 23 : मेष राशि – आपका दिन मिश्रफलदायी है। आपको आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएँगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएँगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पडेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।

वृषभ राशि
शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने2 taurus rashi में सहायक होंगे। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित करना भी संभव है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि
दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से होगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का3 gemini rashi आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। अधिक खर्च पर संयम रखें। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना गणेशजी देते हैं। आपके किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क राशि
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा।4 cancer rashi सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगडे, मारामारी से दूर रहने की सूचना गणेशजी देते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अविचारी वर्तन से दूर रहना हितकर रहेगा। आरोग्य एवं धन हानि की संभावना है।

सिंह राशि
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर गँवा देंगे ऐसा चेतावनी गणेशजी देते हैं। 5 leo rashiआपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं।

कन्‍या राशि
दिन आपके हेतु शुभ फलदायी होगा । नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद दिन है।6 virgo rashi उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उपरी अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सन्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा।

तुला राशि
बौध्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे । नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का7 libra rashi प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहते मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मीयों की ओर से सहकार कम रहेगा। स्वास्थ्य संभालना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी। विरोधीयों के साथ गहन चर्चा में न उतरने की सूचना गणेशजी देते हैं।

वृश्चिक राशि
दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। राजकीय गुनाह से8 scorpio rashi सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहने की सलाह गणेशजी देते हैं। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा।

धनु राशि
आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज आप मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि
आप के व्यापार में आज विस्तार हो सकता है । इस दिशा में आप कदम आगे बढ़ाऐगें । धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और10 capricorn rashi आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। विदेश के साथ व्यापार बढेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएँगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें।

मीन राशि
दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा । घर में परिवारवालों के साथ वादविवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,12 pisces rashi जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।