जब नशे में धुत हुआ वैज्ञानिक, पुलिस की वर्दी फाड़ी, सड़क पर मचा बवाल

एक वैज्ञानिक जब नशे में धुत हुआ तो उसे संभालना ही मुश्किल हो गया। सड़क पर ही पुलिस की वर्दी फाड़ डाली और फिर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जानिए ये खबर

New Delhi, Mar 21: बहुत कम सुनने में आता है कि कोई वैज्ञानिक, यानी पढ़ा लिखा इंसान सड़क पर उतरे और शराब के नशे में धुत होकर मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दे। लेकिन ये सब कुछ सच हो गया और लोगों ने एक साइंटिस्ट को सारी सीमाएं लांघते सड़क पर देख लिया। शराब का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है और साइंटिस्ट साहब अपनी मर्यादा का प्रदर्शन बीच सड़क पर कर रहे हैं।  

पहले महिला से की छेड़छा़ड़
साइंटिस्ट पर आरोप है कि पहले उसने पहले एक महिला से छेड़छाड़ की। वो यहीं नहीं रुके बल्कि महिला से मारपीट करने का भी आरोप उन पर है। इस हंगामे को शांत कराने के लिए एक चौकी इंचार्ज आए तो साइंटिस्ट महोदय ने अपनी शालीनता का परिचय देते हुए चौकी इंचार्ज के कपड़े भी फाड़ दिए। इसका वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा है।  

फिर पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी
ये पूरा मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है। डालनवाला इलाके के आराघर टी जंक्शन के पास ये घटना हुई। दरअसल पुलिस को खबर मिली कि ओएनजीसी का एक साइंटिस्ट सड़क पर बखेड़ा खड़ा कर रहा है। आरोप है कि उसने नशे में धुत होकर गिफ्ट सेंटर चलाने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

महिला से छेड़छाड़
आराघर चौकी प्रभारी मनोहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखते हैं कि नशे में धुत शख्स बवाल काट रहा है। पुलिस ने उन्हें गाली गलौज और हुड़दंग मचाने से मना किया तो वो और भी बेकाबू हो गए। बताया जा रहा है कि वो खुद को ओएनजीसी का साइंटिस्ट बता रहा था। आरोप है कि उन्होंने पहले चीता सिपाहियों के साथ मारपीट कर डाली।

महिला से की गाली गलौच
इसके बाद नशे में धुत साइंटिस्ट ने चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अनिल ममगांई है। पुलिस का कहना है कि अनिल ममगांई ने एक गिफ्ट सेंटर की दुकान के आगे गाड़ी लगाई थी। उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा गया तो इतनी सी ही बात पर वो अपने रुतबे की हनक दिखाने लग गए।

पुलिस ने लगाया आरोप
नशे में धुत उस शख्स पर महिला के साथ गाली-गलौच करने का आरोप है। इसके साथ ही गिफ्ट सेंटर की संचालिका के साथ उसने बदसलूकी का भी आरोप है। काफी देर तक ये हाईवोल्टेज ड्रामा चला तो पुलिस ने अनिल ममगांई को हिरासत में लिया। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया। डालनवाला थाने में केस दर्ज कर वैज्ञानिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे दिखाई रुतबे की हनक
सवाल ये है कि आखिर कब तक लोग अपने पद और रुतबे की हनक इस तरह से दिखाते रहेंगे ? इतने बड़े पद पर बैठे इंसान से क्या इस तरह के व्यवहार की उम्मीद की जाती है ? जिन लोगों से समाज को कुछ सीखने को मिलता है, वो इस तरह से नशे में धुत होकर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे हैं। खैर साइंटिस्ट तो अब पुलिस की गिरफ्त में है, आगे देखना है कि क्या होता है।