विराट-अनुष्का की शादी से डिविलियर्स हैरान, खास अंदाज में दी बधाई, कहा ढेर सारे बच्चे होंगे तुम्हारे

Virat Devillers

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें…
डिविलियर्स ने एक वीडियो जारी कर विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी और साथ ही हैरानी भी जताई है।

New Delhi, Dec 16 : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को शादी कर ली, क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां इस स्टार कपल को शादी की मुबारकबाद दे रही है। अब इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का भी नाम जुड़ गया है, डिविलियर्स ने एक वीडियो जारी कर विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी और साथ ही हैरानी भी जताई ।

डिविलियर्स ने क्या कहा ?
अफ्रीकी स्टार क्रिकेटर ने वीडियो में कहा है कि आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं, अचानक हुई शादी से मैं हैरान हूं, Virat divillers1लेकिन मुझे पता था कि आप लोग इस तरह सरप्राइज दे सकते हो, आप दोनों जीवन में हमेशा खुश रहे, साथ ही उम्मीद है कि आपके बहुत सारे बच्चे होंगे। डिविलियर्स द्वारा पोस्ट किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट-डिविलियर्स की है खास बांडिंग
आपको बता दें विराट कोहली और अफ्रीका क्रिकेटर डिविलियर्स काफी अच्छे दोस्त हैं, दरअसल आईपीएल में ये दोनों आरसीबी के लिये खेलते हैं, ABD-Kohli_BCCI-2विराट उस टीम के कप्तान हैं, तो डिविलियर्स मुख्य बल्लेबाज, इसी वजह से दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है, मैदान के अंदर और बाहर भी दोनों कई बार एक साथ मस्ती करते हुए देखे गये हैं।

गुपचुप तरीके से की शादी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी की, दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे के साथ सात फेरे लिये, Virat Anushka 5ये शादी इटली के सियेना के वेडिंग डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोकियोतो में आयोजित किया गया था, इस समारोह में परिवार के कुछ खास सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

विराट-अनुष्का ने दी शादी की जानकारी
विराट-अनुष्का की शादी को इतना सीक्रेट रखा गया था कि जिस पंडित ने दोनों के फेरे करवाएं उन्हें भी कुछ घंटे पहले तक मालूम नहीं था, कि वो किसकी शादी करवाने वाले हैं। Virat Anushka 6सात फेरों के बाद विराट और अनुष्का ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी दी, जैसे ही उन्होने तस्वीरें पोस्ट की, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हनीमून पर हैं विराट-अनुष्का
इटली में शादी करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमून मनाने चले गये। आपको बता दें कि दोनों फिलहाल रोम में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, virat Anushka honeymoonकल ही स्टार कपल ने अपने हनीमून की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रैंड रिसेप्शन
विरुष्का ने गुपचुप तरीके से इटली में जाकर शादी कर ली, फिलहाल तो दोनों हनीमून पर हैं, लेकिन बताया जा रहा है किvirat-anushka 21 दिसंबर को दिल्ली और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, ताकि उस रिसेप्शन में उनके दोस्त और रिश्चेदार शामिल हो सके, आपको बता दें कि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं, तो अनुष्का मुंबई में रहती हैं।

रिसेप्शन के बाद दोनों दक्षिण अफ्रीका रवाना
मुंबई में रिसेप्शन हो जाने के बाद विराट-अनुष्का दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे, बताया जा रहा है कि दोनों नया साल साथ में मनाना चाह रहे हैं, virat-kohli-anushka-sharmaइसी वजह से विराट अनुष्का को भी वहां ले जाएंगे। नया साल मनाने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस वापस देश लौट आएंगी, जबकि विराट कोहली टीम के साथ रहेंगे, और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद लौटेंगे।

मुंबई में होंगे शिफ्ट
कई फैन्स के मन में ये सवाल है कि विराट-अनुष्का शादी के बाद कहां रहेंगे, क्योंकि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं, तो अनुष्का मुंबई में काम करती हैं, सूत्रों का दावा है कि विराट मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे और बीच-बीच में दिल्ली भी आते-जाते रहेंगे। मुंबई के वर्ली इलाके में पहले ही विराट कोहली ने एक अपॉर्टमेंट खरीद लिया है, जिसमें दोनों रहेंगे। हालांकि अभी फिलहाल बिल्डर की ओर से उन्हें फ्लैट का पजेशन नहीं दिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले महीने तक उन्हें फ्लैट सौंप दिया जाएगा।

https://youtu.be/Aa2ghx-SorY