ससुराल वालों ने दहेज मांगा, तो दुल्हन ने उठाया ‘मर्दानी’ वाला कदम

ससुराल वालों ने उसके परिवार से दहेज की मांग की तो, लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि आज के समाज में तमाम लड़कियों के लिए ये प्रेरणा बन गया।

New Delhi, Feb 17: ससुराल वालों ने उसके परिवार से दहेज मांगी तो एक दुल्हन ने मिसाल पेश कर दी। कभी कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके द्वारा समाज को एक नई प्रेरणा मिलती है। हमारे समाज में तमाम कुरीतियों को एक तरफ कर जब महिलाएं खास तौर पर आगे बढ़ती हैं, तो अच्छा लगता है। आज के दौर में महिंलाएं जब किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं तो भेदभाव क्यों ?

ससुराल पक्ष ने दहेज मांगा
हम जिस लड़की और जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, ये देहरादून की है। एक लड़की ने शादी से ऐन वक्त वक्त पहले ऐसा काम किया है, जिसकी हर जगह तारीफ हो रही है। उस बेटी ने दहेज के लोभियों के परिवार में कदम रखने के बजाय उन्हें जेल भेजने की ठान ली। हाथों में मेंहदी लगाने के बजाय उसने दहेजलोभियों को हकड़ी लगाने की ठान ली।

लड़की ने लिया हिम्मतवाली फैसला
हर्रावाला इलाके की एक लड़की की शादी जोगीवाला के रहने वाले मोहित के साथ तय हो गई थी। मोहित रेलवे में कर्मचारी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद 12 फरवरी को लगन था और 23 फरवरी की शादी तय की गई थी। लड़की के परिवारवाले इस बात से खुश थे कि बेटी एक अच्छे परिवार में जा रही है।

कार्ड पहले ही बंट गए थे
बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष की तरफ से सगे संबंधियों को कार्ड भी बांट दिए गए थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उससे लड़की के परिवार वाले हैरान रह गए। आरोप है कि लगन के बाद दूल्हे ने लड़की के पिता और मामा को फोन किया। उसने फोन पर नाराजगी और गुस्सा जाहिर करते हुए दहेज की मांग की। लड़की वाले हैरान थे कि ये क्या हो रहा है।

23 फरवरी की शादी थी
आरोप है कि मोहित ने इसके बाद लड़की के मामा से साफ कहा कि ‘वो लड़की से सिर्फ एक रुपये में शादी कर लेगा, लेकिन इसके बाद कभी भी अपनी पत्नी के साथ वहां नहीं आएगा।’ आरोप है कि वो दहेज ना देने की बात को लेकर नाराज था। जब दहेज की बात लड़की को पता चली, तो उसने एक शानदार कदम उठाया। लड़की ने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया।

लड़की ने छोड़ी नौकरी
बताया जा रहा है कि ये रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी। लड़की के पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और इस वक्त एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर हैं। अब लड़की ने फैसला किया है कि दहेज लोभियों को जब तक हथकड़ी नहीं लग जाती, तब तक वो चैन से नहीं बैठेंगी। वो लगातार इंसाफ की मांग से लिए इधर उधर भटक रही हैं।

पुलिस के पास ऑडियो क्लिप
दूसरी तरफ लड़की के मामा ने वो ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें दहेज की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला हेल्प लाइन को केस ट्रांसफर कर दिया गया है। लड़की की मांग है कि हर किसी को खुली हवा में सांस लेने का अधिकार है। दहेज प्रथा को पूरी तरह से हर किसी से दिमाग से खत्म कर दिया जाना चाहिए। देखते हैं ससुराल वालों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।