देहाती लुक में नजर आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, गौर तो देखा तो हैरान रह गए लोग

जब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को लोगों ने एकदम देहाती लुक में देखा तो हैरान रह गए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। आइए इस बारे में आपको बताते हैं।

New Delhi, Mar 04: आम तौर पर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को बहुत कम बार देहाती लुक में देखा जाता है। इस बीच हम एक और एक्ट्रेस के बारे में आपको बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा की। अनुष्का इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग कर रही हैं।हाल ही में अनुष्का का ऐसा लुक सामने आया जिसे देख विराट दंग रह जाएंगे।

गांव की महिला का लुक
अनुष्का इस लुक में किसी गांव की महिला की तरह लग रही हैं। अनुष्का की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर अनुष्का की फिल्म ‘सुई धागा’ के सेट से सामने आई है।’सुई धागा’ की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी लीड रोल में होंगे। यह फिल्म भारत सरकार की स्कीम ‘मेक इन इंडिया’ पर आधारित है।

फिल्म में वरुण धवन भी हैं
फिल्म में पहली बार वरुण धवन चॉकलेट ब्वॉय से हटकर एक गांव के आदमी की भूमिका निभा रहे हैं। अनुष्का का भी ऐसा अवतार पहले कभी देखने को नहीं मिला है। वरुण फिल्म में एक टेलर का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम मौजी है। वहीं अनुष्का एक एंब्रॉयडर का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम ममता है। यह जोड़ी इसी साल धमाल मचाने के लिए सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।

नई फिल्म में बिजी
नेशनल अवॉर्ड विनर शरत कटारिया ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। अनुष्का अब अपनी नई फिल्म के लिए मेहनत कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का की शादी विराट कोहली से हुई थी। विराट के शादी के बाद अनुष्का एक बार फिर से फिल्मों में बिजी हो गई है। अब वो सिलाई का काम सीख रही हैं। इसके लिए वो बकायदा एक ट्रेनिंग सेशन ले रही हैं।

शाहरुख के साथ एक और फिल्म
ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही आपको शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म का नाम ‘जीरो’ है। इस की शूटिंग के बीच ही अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल फिल्म में उन्होंने एक इंडिपेंडेंट कढ़ाई करने वाली महिला का किरदार निभाया है। इस वजह से अपने किरदार को बेहतर करने के लिए उन्होंने वर्कशॉप में जाना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल
इसी बात को लेकर अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फोटो को लेकर एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘कतरन से बुनी कहानी, पैबंद लगा के है सुनानी- सुई धागा’। ये फिल्म बॉलिवुड के एक बड़े बैनर तले बन रही है।  इस फिल्म के प्रड्यूसर फेमस डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं, जो कई फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।

ये भी हैं खास बातें
इस फिल्म में अनुष्का के अलावा वरुण धवन भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म के डायरेक्टर शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। इस बारे में मनीष शर्मा ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि ‘हम अपनी इस फिल्म में ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेना चाहते थे, जो बिना कोशिश किए हुए इस किरदार में उतर जाए।