इस पैलेस में तैमूर का पहला जन्मदिन, सैफ अली खान और करीना कपूर भी तैयार

लीजिए तैमूर के जन्मदिन के लिए पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर खान ने खास तैयारियां की हैं। इसके लिए स्पेशल पैलेस तैयार किया जा रहा है।

New Delhi, Dec 18: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान के पहले जन्मदिन के लिए खास तैयारियां हो रही हैं। इसके लिए सैफ अपनी बेगम करीना के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक सैफीना यहां 22 दिसंबर तक रुकेंगे। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार ये जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा, तो बता दें कि इस बार कोई बड़ा प्रोग्राम नहीं होगा।

साधारण होगा प्रोग्राम
इसके पीछे एक खास वजह है। वजह ये है कि हाल ही में करीना के दादा शशि कपूर का निधन हुआ है। इस वजह से इस जन्मदिन को बेहद ही साधारण तरीके से मनाया जाएगा। जी हां इसकेलिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।महल में परिवार के खास लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही तमाम लोगों के लिए खास इंतजामात किए गए हैं। आइए आको समारोह की जानकारी दे देते हैं।

सैफ ने की ऐसी तैयारियां
इस बीच सैफ जब वहां पहुंचे तो उन्होंने आने वाली फिल्म के लिए कुछ घंटे घुड़सवारी की भी प्रैक्टिस की है। दोपहर को सैफ नीली टी-शर्ट और सफेद पैंट पहनकर एक प्रोफेशनल घुड़सवार की तरह घोड़े पर बैठकर महल से निकले थे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक घुड़सवारी की है और उसके बाद ही महल वापस लौटे हैं। जिस पटौदी पैलेस में इस जन्मदिन का आयोजन किया जा रहा है, वो भी खास है।

800 करोड़ रुपये का पैलेस
सबसे खास बात ये है कि पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा इस पैलेस को अब हेरिटेज होटल में तब्दील किया जा चुका है। बताया जाता है कि इस पैलेस में 150 कमरे हैं। कभी इस पैलेस में 100 से ज्यादा नौकर काम करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस महल को बने हुए करीब 80 साल से ज्यादा का वक्त हो चला है।

1935 में हुआ था निर्माण
इस पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दीकी ने कराया था। इसके बाद नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने विदेशी आर्किटेक्ट की मदद से इस पैलेस का रिनोवेशन कराया था। बताया जाता है कि बचपन में नवाब पटौदी की खिदमत के लिए करीब सात से आठ नौकर काम करते थे। इसके अलावा भी इस पैलेस की कई खास बातें हैं।

यहां कई बड़े ग्राउंड हैं
बताया जाता है कि इस पैलेस में कई बड़े ग्राउंड हैं। इसके साथ ही यहां आपको गैरेज और घोड़ों के अस्तबल भी मिलेंगे। इसके बाद सैफ ने इस महल का रिनोवेशन करवाया था। इस महल के रिनोवेशन का जिम्मा दर्शिनी शाह को दिया गया था। दर्शिनी शाह ने ही सैफ के मुंबई वाले घर की इंटीरियर डिजाइनिंग की है। सैफ ने यहां अपनी दादी के फायरप्लेस और लाइब्रेरी को नया लुक दिलवाया है।

कुछ ऐसे तैयार हुआ पैलेस
इसके साथ ही कमरों की छतों को रात में दिखने वाले आसमान का लुक दिलवाया था। बताया जाता है कि इस महल का इंटीरियर बेहद ही शानदार है। एक बड़े ड्राइंग रूम के अलावा इस महल में सात बेडरूम हैं। इसके अलावा इसमें ड्रेसिंग रूम और बिलियर्ड रूम भी है। इस महल का दिल्ली के कनॉट प्लेस से भी एक खास रिश्ता है। इस बारे में भी हम आपको बताते हैं।

कनॉट प्लेस से है खास रिश्ता
इस महल को जिस रोबर्ट टोर रसेल ने डिजायन किया था। उन्होंने ने ही कनॉट प्लेस का आर्किटेक्ट भी किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को पटौदी महल से बेहद लगाव है। बीते दिनों उन्होंने बिजी शेड्यूल होने के बाद भी अपनी सास के साथ इस महल का रिनोवेशन करवाया था। सैफ-करीना के लिए पटौदी पैलेस में कमरा नंबर आठ तैयार किया गया था। अब यहां तैमूर के बर्थ डे की तैयारी है।
https://www.youtube.com/watch?v=4upAjnnsJQQ