विज्ञान यहां फेल हो गया ! 14 साल का लड़का अंडे दे रहा है, वो भी डॉक्टरों के सामने

लगता है विज्ञान भी यहां फेल हो गया है। 14 साल का एक लड़का अंडे दे रहा है और डॉक्टर आंखें फाड़कर देख रहे हैं। अब तक वो लड़का 20 अंडे दे चुका है।

New Delhi, Feb 23: क्या आपने कभी सुना है कि इंसान अंडे देता है ? जाहिर है कि नहीं देता लेकिन इंडोनेशिया में एक लड़का है जिसके आगे विज्ञान फेल है। वो मुर्गियों की तरह अंडे दे रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि बीते 20 सालों में उस लड़के ने करीब 20 अंडे दे दिए हैं। अब इसे आप क्या कहेंगे ? चलिए इस पूरी कहानी के बारे में आपको बता देते हैं।

इंडोनिशिया में रहता है अकमल
आजकल इंडोनेशिया में एक लड़के की बड़ी चर्चा हो रही है। इस लड़के ने ना तो कोई हिट फिल्म दी है, ना ही अपने देश को कोई बड़ा मेडल दिलाया है लेकिन इसके बाद भी उसके चर्चे पूरे इंडोनेशिया में हैं। हर किसी के मुंह से बस एक शब्द निकल रहा है कि आखिर ये सब हो कैसे रहा है ? डॉक्टर के दिमाग का आयतन ये सोच-सोचकर छोटा हो रहा है कि आखिर कैसे ?

अब तक दिए 20 अंडे
डेली स्टार ने हाल ही में एक खबर पोस्ट की है। इस पोस्ट में बताया गया है कि इंडोनेशिया का एक लड़का अंडे दे रहा है। पहले लोगों ने इस खबर को देखा तो सोचा कि कोई बेवकूफ बना रहा है। लेकिन धीरे धीरे वो लड़का पूरे इंडोनेशिया में चर्चित हो गया। दरअसल हैरानी ये है कि उस लड़के ने 2 साल के अंतराल में अब तक कुल मिलाकर 20 अंडे दिए हैं।

डॉक्टर ये देखकर हैरान हैं
ये सारी बातें लड़के के पिता ने बताई हैं। उसके पापा का कहना है कि उनके बेटे की जांच डॉक्टर्स ने भी की है, लेकिन उनके बेटे ने डॉक्टरों के सामने भी दो अंडे दिए हैं। डॉक्टर आंखें फाड़कर ये नजारा देख रहे हैं और कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्या किया जाए ? साइंस तो कहता है कि इंसान कभी अंडे दे ही नहीं सकता और ये असंभव है।

आखिर कैसे हुआ ये सब ?
खैर इंसान अंडे नहीं दे सकता, ये साइंस कहता है। लेकिन इस लड़के का क्या, जो ऐसा कर रहा है और खुद डॉक्टर भी इस लड़के को देख चुके हैं। डॉक्टर से ये पहले सुलझाए बिना नहीं सुलझ रही। इस लड़के का नाम अकमल है और इसके पिता का नाम रुसिल है। रुसिल का कहना है कि अककमल जो अंडे देता है, उसमें पीला वाला हिस्सा ही नहीं है।

काफी वक्त से बीमार है अकमल
पिता का कहना है कि उनका बेटा काफी वक्त से लगातार बीमार हो रहा था। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस अस्पताल में अकमल ने डॉक्टर्स के सामने अंडे देकर सभी के होश उड़ाए, उस अस्पताल का नाम शेख युसूफ हॉस्पिटल है। जब कु नतीजा नहीं निकला तो अस्पताल द्वारा एक खास बात बताई गई है। ये भी जान लीजिए।

पिता ने बताई खास बातें
अस्पताल का कहना है कि ये सब शरारत हो सकती है। शायद अकमल द्वारा इन अंडों को जानबूझकर गुदा द्वार में छुपा लिया गया है। हालांकि डॉक्टर्स ने अपनी आंखों के सामने ऐसी कोई भी शरारत नहीं देखी। अकमल के पिता का कहना है कि उनका बेटा किसी भी तरह की शरारत नहीं कर रहा। खैर विज्ञान का युग है और शायद इसी युग में एक लड़का सभी को हैरान कर रहा है।