अपने पति को बचाने गई थी महिला, लेकिन मिलेगी फांसी !

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पत्नी अपने पति को बचाने जाए और उसके एवज में उसे फांसी की सजा सुना दी जाए ? आप पढ़िए और जान भी लीजिए।

New Delhi, Nov 04 : वो महिला अपने पति को बचाने की तमाम कोशिश कर रही थी। लेकिन उसे एक गलती भारी पड़ गई। दरअसल मिस्र में एक महिला को पकड़ा गया है। ये महिला ब्रिटेन की रहने वाली है। इस महिला ने अपने साथख पेनकिलर रखा था। इस वजह से इसे ये बात बारी पड़ गई। 33 साल की लौरा प्लमर अपने मिस्र मूल के पति का इलाज करने जा रही थी। लेकिन ऐसा होगा, उसने भी नहीं सोचा था।

मिस्र में हुई गिरफ्तारी
उन्हें मिस्र में तब गिरफ्तार किया गया जब उनके सूटकेस में ट्रैमडॉल और नैपरॉक्सन जैसी पैनकिलर मिली हैं। इस महिला का कहना है कि ये तमाम दवाइयां वो अपने हसबैंड के लिए मिस्र लाईं थी। उनके पति एक ऐक्सिडेंट के बाद से दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसा महिला का कहना है। खास बात ये है कि महिला के पति मिस्र के ही रहने वाले नागरिक हैं।

हर साल पति से मिलती हैं
लौरा एक साल में 2 से 4 बार अपने मिस्र मूल के पति से मिलने के लिए मिस्र आती जाती रहती हैं। ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक महिला से अरबी भाषा में लिखे एक 38 पन्नों के बयान पर साइन कराए गए। इस दौरान महिला को लगा कि ये दस्तखत करने के बाद उसे रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन मामला कुछ और ही था और उसे जेल की हवा काटनी पड़ी।

तलाशी के बाद भेजा जेल
उसे 15 बाइ 15 की जेल की कोठरी में 25 अन्य महिलाओं के साथ एक महीने के लिए गिरफ्तार कर दिया गया। इस महिला के भाई जेम्स प्लमर का कहना है कि पुलिस ने उन्हें ये जानकारी दी कि उनकी बहन को अब 25 साल की जेल हो सकती है। बड़ी हैरानी की बात है कि जिस महिला को इस बात का पता भई नहीं था, इसे 25 साल की जेल हो सकती है।

मौत की सजा मिल सकती है
एक वकील ने का कहना है कि उनकी बहन को मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है। लौरा के भाई जेम्स के मुताबिक उनकी बहन को मिस्र के अधिकारियों ने ड्रग ट्रैफिकिंग के केस में गिरफ्तार किया है। जेम्स का कहना है कि उसकी बहन अपने मिस्र मूल वाले पति के लिए कुछ पेनकिलर्स लाई थीं। जेम्स इस वक्त परेशान हैं और अपनी बहन की रिहाई चाहते हैं।

पैनकिलर पर मचा बवाल
‘द सन’ की रिपोर्ट मुताबिक महिला के पास ट्रैमडॉल की 29 लीफ मिली हैं। हर लीफ में  10 टैबलेट्स होती हैं। इसके साथ ही महिला के पास कुछ नैपरॉक्सन मिलीं हैं। महिला ये सारी दवाएँ अपने मिस्र मूल के पति के लिए लेकर जा रही थी। लौरा का कहना है कि उनके पति का कुछ वक्त पहले ऐक्सिडेंट हो गया था। इस एक्सिडेंट के बाद से उनके पति दर्द से परेशान हैं।

अब क्या करेगा परिवार ?
जेम्स ने बताया कि उसकी बहन को लगा था कि वह अपने मिस्र मूल के पति के लिए दवाइयां ले जाकर अच्छा काम कर रही है। जेम्स का कहना है कि उनकी मां और दूसरी बहने मिस्र में 9 अक्टूबर को लौरा की गिरफ्तारी के बाद उससे मिलने गईं थी। एक महिला अपने पति के लिए किसी मुल्क में दवा लेकर जाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।