वीडियो- मुंबई इंडियंस के क्रिकेटरों की पत्नियों ने खोले राज, मैदान पर जाने से पहले पति करते हैं ये काम

mumbai indians yadav

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें…
पिछले तीन मैचों से लगातार जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने वापसी की है, फिलहाल मुंबई प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर है।

New Delhi, May 11 : आईपीएल-11 का रोमांच अपने चरम पर है, सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिये हर संभव कोशिश कर रही है, ऐसे में डिफेडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस कैसे पीछे रह सकती है, आपको बता दें कि मुंबई की टीम इस साल वैसी शुरुआत नहीं कर सकी है, जैसी उनके फैंस को उम्मीद थी, हालांकि पिछले तीन मैचों से लगातार जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम ने वापसी की है, फिलहाल मुंबई प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर है, और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें जिंदा है।

लय में लौट रही है टीम
मुंबई के लिये इस बार फिर से पंड्या ब्रदर्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके साथ ही पिछले सीजन में केकेआर की ओर से खेलने वाले सूर्य कुमार यादव मुंबई की टीम के लिये नई भूमिका निभा रहे हैं, बतौर सलामी बल्लेबाज उनका बल्ला रन उगल रहा है, Mumbai Indians1इसके साथ ही ऑक्शन में तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनांघन को ना खरीदने वाली मुंबई की टीम ने बाद में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। पंड्या ब्रदर्स गेंद और बल्ले के साथ मैच जिताई पारी खेल रहे हैं।

पत्नी ने खोला राज
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के एंकर के साथ क्रुणाल पंड्या और सूर्य कुमार यादव की पत्नी मस्ती-मजाक कर रही हैं। suryakumar_yadav_wife_devishaइस दौरान दोनों ने ही अपने पति के अच्छे परफॉरमेंस का राज भी खोलती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंकर ने सूर्य कुमार की पत्नी से पूछा ये सवाल
इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के एंकर ने सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा से सवाल पूछती है, कि उनके पति मैदान पर जाने से पहले क्या खाते है, Surya kumar-Yadav-Mumbaiइस सवाल के जवाब में देविशा कहती हैं, कि सूर्य कुमार मैदान पर जाने से पहले हॉट चॉकलेट के साथ चॉकलेट ब्राउनी और वेनिला आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। देविशा के अनुसार सूर्य कुमार यादव मैदान पर खुद को शांत रखने के लिये ऐसा करते हैं।

पंखुड़ी से भी पूछा गया सवाल
फिर एंकर ने मुंबई के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा से सवाल किया, कि मैदान पर खेलने जाने से पहले उनके पति क्या करते हैं। Krunal Pandya1इस पर पंखुड़ी ने बताया कि उनके पति मैदान पर जाने से पहले गाना सुनना पसंद करते हैं, इतना ही नहीं पंखुड़ी के अनुसार वो गाने पर डांस भी करते हैं। जैसे ही क्रुणाल की पत्नी ने ये राज खोला, एंकर भी हंस पड़ी।

सूर्य कुमार को नई जिम्मेदारी
आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव इस साल मुंबई इंडियंस के लिये नई भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले वो हमेशा मिडिल या लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते थे, ishan suryaलेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वो सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं, तो कप्तान रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं, बतौर सलामी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का बल्ला रन भी उगल रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडिेयो वायरल
पंखुड़ी शर्मा और देविशा के इस वीडियो मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Wife1इस वीडियो पर कुछ लोग कमेंट कर रहे हैं, कि ये सवाल टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह से भी पूछा जाना चाहिये। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें…

https://twitter.com/mipaltan/status/993437787423621120