अभी होली आई नहीं, हुल्लड़ पहले ही हो गया, जमकर झूमे 7 देशों के लोग

फिलहाल होली तो आई नहीं है लेकिन होली से पहले से इसका हुल्लड़ लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। खासतौर पर विदेशियों के सिर पर इसका खुमार पहले ही चढ़ गया।

New Delhi, Feb 22: भारत में अभी होली तो आई नहीं है लेकिन इसका खुमार अभी से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास तौर पर विदेशियों को होली का त्यौहार बेहद पसंद है। आपको बता दें कि भारत में जिस वक्त होली का त्यौहार नजदीक आता है, तो विदशों से आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हो जाता है। स्पेन के टोमाटिना फेस्टिवल की तरह होली का हुल्लड़ देखने के लिए दुनियाभर में क्रेज है।

ये है होली का खुमार
जी हां खास बात ये है कि भारत में अभी से ही विदेशी मेहमान होली के रंग में डूबने के लिए तैयार हो गए हैं। इसका नजारा दून में देखने को मिला। कमाल की बात ये है कि 7 देशों के पर्यटक यहां होली के गीतों पर झूमते नजर आए। यहां के स्थानीय गीतों के रंग में विदेशी मेहमान मस्त हो गए। आइए इस बारे में आपको विस्तार से बता देते हैं।

झूमे उठे विदेशी पर्यटक
दरअसल डालनवाला के नन्ही दुनिया मदर हाउस में ये विदेशी पर्यटक आए थे। इस वजह से यहां बच्चों द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। नन्ही दुनिया ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से अतर्राष्ट्रीय सांस्कतिक आदान-प्रदान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में कनाडा, अमेरिका, ईरान, फ्रांस, क्यूबा, ऑस्ट्रिया और फिलिपिंस के पर्यटकों ने हिस्सा लिया था।

बच्चों के साथ जमकर डांस
इस ऑर्गेनाइजेशन के बच्चों ने पहले विदेशी पर्यटकों के सामने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसमें लोकगीतों और लोकनृत्य की धूम देखने को मिली। इसके साथ ही बच्चों ने गीत और नाटक भी प्रस्तुत किए। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया। बच्चों के साथ विदेश पर्यटन होली के रंगों में मस्त हो गए। बच्चों की ताल में ताल मिलाने लग गए।

हर जगह आते हैं विदेशी पर्यटक
इसके साथ ही विदेशी मेहमानों ने बच्चों के साथ योग भी किया। ये भारत की संस्कृति है कि विदेश से आए मेहमानों को अपना बना लेती है। विदेशी लोग भारत में योग और अलग अलग परंपराओं के फैन हैं। भारत में मौजूद अद्भुत शिल्पकला और कारीगरी के नमूने भी विदेशियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इस अलावा यहां का आध्यात्म दुनिया भर में फैला है।

होली हो गई अंतर्राष्ट्रीय
भारत के अलग अलग त्योहारों की भी विदेशों में धूम है। खासतौर पर त्योहारों के मौके पर विदेश से आए पर्यटक जमकर लुत्फ उठाते हैं। इस बीच होली एक ऐसा त्योहार है, जिसकी हर जगह चर्चाएं होती हैं। होली के रंग में सराबोर होने के लिए हर साल लाखों मेहमान भारत की धरती पर कदम रखते हैं और अपने साथ इस त्योहार की सुनहरी यादें ले जाते हैं।

विदेशियों ने की तारीफ
विदेश से आए लोगों ने इस दौरान बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने भारत और बाकी देशों में बच्चों की शिक्षा के बारे में भी चर्चा की। विदेशी मेहमानों का स्वागत भी पारंपरिक तरीके से किया गया। उन्हें नारियल दिया और बच्चों द्वारा ग्रीटिंग कार्ड्स भी दिए गए। इसके बाद होली के हुल्लड़ में विदेशी मेहमानों ने जमकर ठुमके भी लगाए।