डांस रिएलिटी शो की जज गीता मां से जब भी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, तो वो हमेशा ही चुप्पी साध लेती हैं।
New Delhi, Mar 23 : छोटे पर्दे पर गीता मां के नाम से चर्चित कोरियोग्राफर गीता कपूर इन दिनों सुपर डांसर चैप्टर-2 में नजर आ रही हैं। कम ही लोगों को पता है कि गीता कपूर 44 साल की हो चुकी हैं, उन्होने महज 15 साल की उम्र में ही कोरियोग्राफर फराह खान का ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। बाद में उन्होने फराह के साथ कुछ-कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी- कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, समेत कई सुपरहिट फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया। इतना ही नहीं उन्होने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी कई फिल्मों में काम किया।
अभी तक नहीं की शादी
आपको बता दें कि भले गीता कपूर को सब गीता मां कहते हों, लेकिन 44 साल की उम्र में भी अभी तक उन्होने शादी नहीं की है। टीवी रिएलिटी शो के दौरान कई बार उन्होने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कई बार छोटे डांसर बच्चों को देख उन्होने ख्वाहिश जाहिर की है, कि काश उनके बच्चे भी ऐसे ही डांसर निकले, लेकिन अभी तक इस चर्चित कोरियोग्राफर को अपना जीवनसाथी नहीं मिला है।
इन्हें कर रही डेट
कुछ समय पहले गीता कपूर को लेकर ऐसी खबरें आई थीं, कि वो कोरियोग्राफर राजीव खिंची को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर आई गीता और राजीव की तस्वीरों के आधार पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया, कि दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि ना तो अभी तक गीता और ना ही राजीव की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन दिया गया है।
कौन हैं राजीव खिंची ?
आपको बता दें कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार राजीव खिंची फिल्म एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। हालांकि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव तो हैं, लेकिन उनके खाते में कोई बड़ी फिल्म नहीं है, जो वो उपलब्धि के नाम पर बता सकें। राजीव न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इवेंट को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।
डांस शो जज करती हैं गीता कपूर
44 वर्षीय गीता कपूर ने फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, तीस मार खां, तेरे नाल लव हो गया, जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा उन्हें पॉपुलैरिटी डांस रिएलिटी शो से मिला, जिसके जरिये वो घर-घर में पहचानी जानी लगी। गीता टीवी शो डांस इंडिया डांस, डीआईडी लिटिल चैंप्स, इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार की रेगुलर जज हैं और बच्चों के बीच खूब पॉपुलर हैं।
शो में होती है टांग खिंचाई
टीवी रिएलिटी शो में गीता कपूर की हमेशा इस बात को लेकर टांग खिंचाई होती है, कि आखिर वो शादी कब करेंगी। अब ऐसा लगता है कि इस बात को चर्चित कोरियोग्राफर ने सीरियसली ले लिया है। अब अभी तुरंत शादी के मूड में हैं या नहीं, ये बात तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है कि उन्होने अपनी जिंदगी में प्यार ढूंढ लिया है।
ब्रेकफास्ट, पार्टी और शॉपिंग सब साथ में
गीता कपूर और राजीव खिंची की जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वो उसमें अलग-अलग चीजें करते दिख रहे हैं। वो इन तस्वीरों में ब्रेकफास्ट, पार्टी और शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर कोई भी कह सकता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी ट्यूनिंग हैं, तभी तो दोनों इतने शानदार पोज दे रहे हैं।
फैंस को मिल सकती है खुशखबरी
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ब्रेकफास्ट, डिनर, पार्टी फन और शॉपिंग कुछ ज्यादा नहीं हो गया। हो सकता है, दोनों शादी से पहले एक-दूसरे को अच्छे से जानना चाहते हों, इसी वजह से दोनों शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखा रहे, लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ बोल रही है। जल्द ही गीता के फैंस को खुशखबरी मिलने वाली है।
गीता कपूर ने साधी चुप्पी
डांस रिएलिटी शो की जज से जब भी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, तो वो हमेशा ही चुप्पी साध लेती हैं। तो फिर ये कहना मुश्किल है कि सच क्या है, या फिर ये महज कोरी अफवाह है। हालांकि कोरियोग्राफर ने राजीव खिंची के साथ अपने रिश्ते की खबर को नकारा भी नहीं है। इसलिये कहा जा रहा है कि कुछ तो है।