छी-छी : पूल पार्टी में आधी रात लड़कियों के साथ हुई बहुत गंदी वाली हरकत

night party

लड़कियों की एक टोली देर रात पूल पार्टी में पहुंची थीं। लेकिन, यहां नशे में धुत कुछ लड़कों ने उनके साथ ऐसी हरकत की कि लड़कियों के होश ही उड़ गए।

New Delhi Oct 10 : हरियाणा के पंचकुला के नामी होटल में रात की पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी। लोग लेट नाइट पूल पार्टी को जमकर इंज्‍वॉय कर रहे थे। इन पार्टियों में क्‍या होता है किसी को बताने की कोई जरूरत नहीं है। ज्‍यादातर लोग नशे में टल्‍ली थे। उन्‍हें अपना ही होश नहीं था। शराब पर शबाब का तड़का लग रहा था। जमकर मस्‍ती चल रही थी। लेकिन, अचानक ही इस पार्टी में अंदर से लेकर बाहर तक कुछ ऐसा हुआ कि सभी के होश उड़ गए। वाक्‍या रविवार देर रात का है। पंचकुला के होटल नॉर्थ पार्क के बाहर लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। नशे में धुत लड़कों ने ना सिर्फ लड़कियों के साथ छेड़खानी की बल्कि उनके साथ वो सबकुछ करने की कोशिश की जिसकी कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है।

पूल पार्टी से बाहर निकली लड़कियों को किडनैप करने की कोशिश की गई। बदमाश लड़कों ने लड़कियों को थप्‍पड़ जड़े। उन्‍हें जबरन अपनी कार में बिठाने की कोशिश की। लड़कियों के साथ मौजूद उनके दोस्‍तों ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने पिस्‍टल तान दी। इतना ही नहीं उन्‍होंने गाडि़यों के शीशे भी तोड़ दिए। हमलावरों के सिर पर मानो भूत सवार हो गया था। वो लडकियों को देखकर पागल से हो गए थे। लेट नाइट पूल पार्टी के बाहर चल रहे इस हंगाम को शांत कराने और बदमाशों को पकड़वाने के लिए लोगों ने पुलिस को भी फोन किया। लेकिन, यहां मौजूद लोगों और पीडि़त लड़कियों को सौ नंबर से कोई भी रिस्‍पांस नहीं मिला। बदमाश लड़कियों के साथ जबरदस्‍ती करते रहे।

इसके बाद लोगों को चंडी मंदिर थाने जाना पड़ा। वहां से पुलिस की मदद मांगनी पड़ी। पूल पार्टी में मौजूद लड़कियों के दोस्‍तों ने बताया कि उन्‍होंने जब पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया तो उनकी कॉल ही नहीं लग रही थी। जब कॉल लगी तो कोई रिस्‍पांस नहीं मिला। एक बार तो कॉल मोहाली कंट्रोल रूम में जा लगी। काफी देर बाद पंचकुला में फोन लग पाया। पीडि़त लड़कियों के दोस्‍त पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन, उन्‍हें कोई मदद नहीं मिली। जबकि बदमाश पूल पार्टी में इंज्‍वाॅय करने वाली कुछ लड़कियों को पिस्‍टल की नोक पर अगवा करने की लगातार कोशिश कर रहे थे। वो बार-बार पिस्‍टल तान रहे थे। बदमाशों ने लड़कियों को अपनी कार में ही बिठा लिया था और कार के भीतर ही उनके साथ बदसलूकी करने लगे।

बाद में काफी मुश्किल के बाद कार के शीशे तोड़कर लड़कियों को गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। उधर, लड़कियों के दोस्‍त जब चंडी मंदिर थाने पहुंचे तो उन्‍हें यहां पर भी घुसने नहीं दिया गया। दरसअल, इसी थाने में हनीप्रीत भी बंद है। इस दौरान लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। पीडि़त ल़ड़कियों का दोस्‍त पुलिस से गुहार लगाता रहा और पुलिस कहती रही कि पहले उनके मां-बाप को बुलाकर लाओ। काफी देर बाद पुलिस वहां पर पहुंची जहां पूल पार्टी के बाहर लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की गई थी। देर रात हुई वारदात से लड़कियों के भीतर काफी डर बैठा हुआ है। उन्‍होंने पुलिस को पूल पार्टी और उसके बाहर हुए इस पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है। लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि पूल पार्टी में मौजूद बॉउंसरों ने भी लड़कियों की कोई मदद नहीं की।