विराट कोहली ने अनुष्का का जन्मदिन बना दिया खास, इस अंदाज में दी बधाई

Virat Anushka

जब पूरा देश बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की विशेज देने में व्यस्त है, तो भला विराट कोहली कैसे पीछे रहते?

New Delhi, May 01 : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं, सोशल मीडिया पर उनके करीबी और फैंस उन्हें इस खास दिन की खूब बधाई दे रहे हैं। जब पूरा देश बॉलीवुड एक्ट्रेस को जन्मदिन की विशेज देने में व्यस्त है, तो भला विराट कोहली कैसे पीछे रहते, उन्होने आज सुबह एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी पत्नी को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
जैसे ही विराट कोहली ने अनुष्का के साथ सेल्फी पोस्ट की, तस्वीर वायरल हो गई। विराट-अनुष्का इस समय सबसे बड़े पावर कपल माने जाते हैं, Virat Anushka 3दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, यही वजह है कि जैसे ही दोनों में से कोई भी तस्वीर पोस्ट करता है, वायरल हो जाता है, इस तस्वीर को भी महज आधे घंटे में साढे पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

शादी के बाद पहला जन्मदिन
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ है, ये शादी के बाद उनका पहला जन्मदिन है, इसलिये पति विराट कोहली के लिये खास है। Virat Anushka 2आरसीबी के कप्तान ने इस जन्मदिन को खास बनाने के लिये बेशक कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।

तस्वीर के साथ लिखा कैप्शन
पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीर साझा करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे लव, मेरी जिंदगी की सबसे पॉजिटिव और ईमानदार व्यक्ति, लव यू। Virat Anushka 1विराट कई मौकों पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ कर चुके हैं, हाल के दिनों में उन्होने महिला दिवस के मौके पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे सशक्त महिला बताया था।

दिसंबर में की शादी
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। virat-anushka-1शादी के तुरंत बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस और बाकी लोगों को शादी की जानकारी दी थी। तब भी उनकी शादी की खबरें और तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।

4 साल से अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चार साल डेट करने के बाद विराट-अनुष्का ने अपने रिश्ते को नाम दे दिया। दोनों एक ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिये पहली बार मिले थे, virat-anushka-teaserयहीं से दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबर आई थी, लेकिन दोनों फिर से रिश्ते में वापस लौटे और शादी कर ली।

आईपीएल में बिजी हैं विराट
इन दिनों विराट कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं, वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान हैं, तो अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी है। Virat Kohli RCB2हालांकि बीच-बीच में वो विराट कोहली को चीयर करने के लिये स्टेडियम आती रहती हैं। अनुष्का की आने वाली फिल्म सूई-धागा है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन हैं।