दोस्त ने फौजी और उसकी गर्लफ्रेंड को दूर किया, फौजी ने लिया हाहाकारी बदला

fauji 1

एक फौजी के दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड को उस से दूर कर दिया, बदले में उस ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा, दोस्ती और प्यार में धोखा और साजिश का खुलासा

New delhi, Mar 04: प्यार और दोस्ती में विश्वास बहुत मायने रखता है। अगर भरोसा नहीं है तो रिश्ते कागज की तरह खोखले होते हैं, जो कभी भी पक्के नहीं हो पाते हैं, दोस्ती और प्यार के रिश्ते में धोखे और साजिश की एक दास्तान हरियाणा से सामने आई है। इस में दोस्ती है, प्यार है और धोखा भी है, जिस का अंत मौत के रूप में सामने आया है, जिस ने सभी को झकझोर के रख दिया है। हरियाणा के फतेहाबाद के भूना में खेत में मिली लाश का मामला सुलझ गया है, इस में जो खुलासा हुआ है उसके केंद्र में एक फौजी है, जिस पर ऊपर लिखी बातें सही साबित होती हैं।

पुलिस ने सुलझाया केस
दरअसल हरियाणा के फतेहाबाद के भूना इलाके में खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी, अब इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, पुलिस ने एक आरोपी फौजी को पकड़ा है, जिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। ये मामला एक लड़की से जुड़ा है। हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

26 फरवरी की है घटना
पुलिस के मुताबिक भूना के खेतों में 26 फरवरी को ललित नाम के युवक की लाश मिली थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने भूना के ही हरभान उर्फ पिट्‌टू को पकड़ा है जो मृतक का दोस्त था। उसी ने पूरी घटना के बारे में बताया है। जिसके बाद पता चला कि किस तरह से दोस्ती और प्यार के चक्कर में ये घटना हुई।

आरोपी का खुलासा
आरोपी ने बतया कि उसका दोस्त विनोद उर्फ फौजी की भूना की एक लड़की से जान पहचान है, वो उसकी गर्लफ्रेंड थी। एक दिन विनोद, मनजीत , हरभान और ललित साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान विनोद ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ कह दिया जिसका वीडियो मृतक ललित ने बना लिया था। और उसकी गर्लफ्रेंड को भेज दिया

दूर हो गई गर्लफ्रेंड
इस वीडियो को देखने के बाद विनोद की गर्लफ्रेंड ने उस से दूरी बना ली, इतना ही नहीं वो लड़की ललित के साथ बात करने लगी, इस से विनोद बौखला गया, विनोद ने ये बात अपने दोस्त मनजीत को बताई और उस से कहा कि वो ललित को जान से मार दे। बता दें कि सात महीने पहले ही विनोद स्पोर्ट्स कोटे से फौज में भर्ती हुआ था।

दोस्त की मौत की सुपारी दोस्त को
विनोद ने  दोस्त मनजीत को लालित को मारने की सुपारी दी, इसके अलावा 4 हजार रूपये भी दिए, उन पैसों से मनजीत अवैध पिस्तौल ले आया, इसके बाद विनोद वापस अपनी ट्रेनिंग पर लौट गया। इधर मनजीत और हरभान ने ललित को बहाने से बुलाया और रजवहे ले गए। जहां पर उसकी मौत इंतजार कर रही थी।

रस्सी से गला घोंटा
रजवहे पर मनजीत और हरभान ने पहले ललित का रस्सी से गला घोंट दिया। उसके बाद उसे गेहूं के खेत में ले गए। फिर पिस्तौल से उसके सिर में दो गोलियां मार गई।  ललित को मारने के बाद दोनों फरार हो गए, विनोद उर्फ फौजी फिर से एक महीने की छुट्टी पर आया तो पुलिस ने हरभान के खुलासे पर विनोद को पकड़ लिया। पुलिस मुख्य आरोपी मनजीत को तलाश रही है।